Rajasthan Education Department: राजस्थान सरकार की ओर से जल्द शिक्षा विभाग में खाली पड़े पदों पर जल्द भर्ती की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रदेश में पूरे साल से लंबित विभागीय पदोन्नति समिति यानी डीपीसी की तैयारी करने में जुटी हुई है। साल 2026 तक रिटायर्ड होने वाले पदों पर विभाग जल्द भर्ती करेगा।
खाली पदों में जोड़े जाएंगे पचास प्रतिशत पद
इस संबंध में शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुणाल ने जानकारी दी कि विभाग में काफी पद खाली पड़े हैं। इसको लेकर डीपीसी भी लंबित चल रही है। सरकार की ओर से इन मुद्दों पर ध्यान दिया जा रहा है। भजनलाल सरकार द्वारा पिछले डेढ़ साल में 28,000 भर्तियां की गई हैं। वहीं 21,000 पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। साल 2027 तक इन खाली पदों को ध्यान में रखते हुए पचास प्रतिशत पद जोड़े जाएगें।
ये भी पढ़ें:- Jodhpur Gulabrai: गुलाबराय को क्यों कहा जाता है जोधपुर की 'मस्तानी', महाराजा विजयसिंह ने करवाया था गुलाब सागर का निर्माण
उन्होंने आगे बताया कि खाली पदों की भर्ती एक लंबी प्रक्रिया है। यदि आज कोई भर्ती परीक्षा आयोजित की जाती है तो उसका परिणाम एक साल के अंदर आता है। ऐसे में यदि मार्च 2026 में परीक्षा आयोजित की जाती है तो इसका रिजल्ट 2027 तक जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग भर्तियों में एडवांस पचास प्रतिशत पद जोड़े जा रहे हैं। इसका असर ग्रेड थर्ड टीचर पर भी देखा जाएगा।
बीस हजार पदों पर जल्द क्रिएट होगी भर्तियां
कृष्ण कुणाल ने कहा कि आखरी बार साल 2014 में स्टाफिंग पैटर्न हुआ था। इसके बाद नए-नए कैडर क्रिएट हो गए हैं। एनईपी के मुताबिक वैकेंसी तैयार की जा रही है। बता दें कि फिलहाल ग्रेड थर्ड से वरिष्ठ अध्यापक की डीपीसी चल रही है। कोर्ट में अपनी बात रखकर इसे विड्रॉ किया जाएगा। जिसके बाद बीस हजार भर्तियां क्रिएट की जाएंगी। फिलहाल ऐसे में भर्ती खाली होने पर उसे भरने की तैयारी की जा रही है, जिससे आगामी दो साल में राजस्थान में टीचर्स की भर्तियां न के बराबर हो जाएगी।

 होम
होम वेब स्टोरीज
वेब स्टोरीज ई-पेपर
ई-पेपर 
         

 
		          
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
     
         
         
         
         
        
 
        







