rajasthanone Logo
Rajasthan School News: 9वीं कक्षा से तीन भाषाओं का फॉर्मूला लागू कर दिया गया है। वहीं गणित-विज्ञान में दो स्तर; प्रमोशन नीति में भी बड़ा बदलाव किया गया है।

Rajasthan School News: प्रदेश के विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से परीक्षा प्रणाली और प्रमोशन नीति में बड़ा बदलाव किया गया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब कक्षा 9वीं से ही 'तीन भाषाओं का फॉर्मूला' अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया है। इस व्यवस्था को आगामी सत्र से 10वीं के पाठ्यक्रम में भी जोड़ दिया जाएगा। कक्षा 9वीं में तीसरी भाषा (R-3) को एक अनिवार्य योग्यता विषय बनाया गया है। यदि कोई विद्यार्थी इस विषय में पास नहीं हो पाता है, तो उसे अन्य शतों के आधार पर कक्षा 10वीं में प्रवेश तो दे दिया जाएगा, लेकिन 10वीं बोर्ड परीक्षा में बैठने से पहले उसे कक्षा 9 की तीसरी भाषा की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।

प्रमुख बदलाव और नई व्यवस्था

गणित और विज्ञान में दो स्तर (सामान्य व एडवांस): इन दोनों में 80 अंकों का सामान्य प्रश्नपत्र अनिवार्य होगा। इसके अलावा जो छात्र उच्च स्तरीय दक्षता चाहते हैं, वे 25 अंकों का अतिरिक्त 'एडवांस' स्तर चुन सकेंगे। हालांकि, एडवांस परीक्षा के अंक कुल योग या प्रमोशन में नहीं जोड़े जाएंगे।

कंपार्टमेंट का प्रावधान

छह मुख्य विषयों में से अधिकतम तीन विषयों में असफल रहने वाले विद्यार्थियों को अप्रैल माह में कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर मिलेगा। हालांकि इसमें ग्रेस मार्क्स का लाभ नहीं मिलेगा। इस सत्र से स्कूलों में इसके मॉड्यूल स्कूल-आधारित आकलन के साथ शुरू किए जा रहे हैं, जो सत्र 2027-28 से पूर्णतः अनिवार्य विषय बन जाएंगे।

5379487