Udaypur Hospital: उदयपुर कांकरोली थाना क्षेत्र के जल चक्की के पास स्थित शर्मा हॉस्पिटल में दिनेश तेली पेट दर्द और सीने में तकलीफ की शिकायत लेकर पहुंचा था। यहां गलत इंजेक्शन लगाने के कुछ ही मिनट बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। जैसे ही इस मामले की सूचना घरवालों को मिली।
घरवाले तुरंत अस्पताल पहुंचे। वहीं, घटना के बाद परिवार वालों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और दोषी स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित लोगों से बात की।
निष्पक्ष जांच के साथ मुआवजे की मांग
इस मामले में परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ कर्मी की ओर से गलत इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगाने के कुछ ही मिनटों बाद दिनेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल में लोग जमा हो गए और प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इस अस्पताल को बंद करें और इस मामले की निष्पक्ष जांच करें। साथ ही पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग भी की।
जैसे ही मामला बढ़ता गया तभी एएसपी बंशीलाल, डीएसपी नेत्रपाल सिंह, कांकरोली थानाधिकारी सरोज बैरवा और राजनगर थानाधिकारी ओंकार सिंह सहित पांच थानों के थानाधिकारी पुलिस जाब्ते के साथ हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल पहुंचकर मामले को सुना और नियंत्रित किया। फिलहाल मामले की जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
बिना डॉक्टर की सलाह के इंजेक्शन लगाना खतरनाक
डॉक्टर संघर्ष जैन ने बताया कि सीने में दर्ज की शिकायत वाले मरीज का सबसे पहले कार्डियक मॉनिटरिंग पर रखा जाना चाहिए। कई बार हम पेट दर्द को सामान्य समझ लेते हैं जो हमारी सबसे बड़ी भूल होती है।
यह भी पढ़ें - Famous Food of Rajasthan: राजस्थान के स्वाद की दुनिया दीवानी, ये 10 पारंपरिक व्यंजन हैं बेहद मशहूर








