rajasthanone Logo
Rajasthan Train News: जयपुर से मुंबई-जैसलमेर जाने वाली ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच बढ़ेंगे। ऐसे में यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलेगी। इस लेख में जानें तारीखें।

Rajasthan Train News: जयपुर से मुंबई और जैसलमेर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि जयपुर-जैसलमेर और जयपुर-सूरतगढ़ ट्रेनों में जनरल श्रेणी के 2-2 कोच बढ़ाए जाएंगे। वहीं, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन में सेकंड एसी और थर्ड एसी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। इससे इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को ज्यादा बर्थ मिल सकेंगी और वेटिंग लिस्ट कम करने में मदद मिलेगी।

इन ट्रेनों में भी बढ़ेंगी जनरल बोगियां

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि देशनोक में श्रीकरणी माता ओरण परिक्रमा के अवसर पर जयपुर-बीकानेर रूट की दो जोड़ी ट्रेनों में 22 से 24 नवंबर तक साधारण श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन में 22, 29 नवंबर और वापसी में 23, 30 नवंबर को अतिरिक्त एसी कोच लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Jaipur Election Results: जयपुर पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा 250 सीटों पर जीत, भाजपा 97 और RLP 62 पर सिमटी

ट्रेन यात्रियों को राहत

रेलवे के इस निर्णय से जयपुर से मुंबई, जैसलमेर और बीकानेर रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। अतिरिक्त कोच लगने से ट्रेनों में सीटों और बर्थ की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में मदद मिल सकती है।

5379487