rajasthanone Logo
Jaipur Election Results: जयपुर ग्रामीण चुनाव में कांग्रेस का दबदब रहा। वहीं 250 सीटों पर जीत दर्ज की गई। आइए जानें पूरी खबर।

Jaipur Election Results: जयपुर जिले में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के उपलब्ध नतीजों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा पर बड़ी बढ़त हासिल की है। अब तक घोषित परिणामों में कांग्रेस ने दोनों स्तरों को मिलाकर 250 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा को 97 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) को 62 सीटें मिली हैं। अन्य उम्मीदवारों के खाते में 20 सीटें गई हैं। पंचायत समिति के कुल 386 वार्डों में से 383 के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें कांग्रेस ने 216 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। भाजपा को 87, आरएलपी को 60 और अन्य को 20 सीटें मिली हैं। चौमूं, दूदू और शाहपुरा के एक-एक वार्ड के परिणाम अभी बाकी हैं।

जिला परिषद चुनाव में भी कांग्रेस का दबदबा देखने को मिला है। कुल 57 वार्डों में से 46 के परिणाम घोषित हुए हैं। इनमें कांग्रेस ने 34 सीटें जीत ली हैं, जबकि भाजपा को 10 और आरएलपी को दो सीटें मिली हैं। शेष 11 वार्डों के नतीजे आने बाकी हैं। उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर जिला प्रमुख का पद कांग्रेस के खाते में जाना लगभग तय माना जा रहा है।

पंचायत समिति स्तर पर बस्सी में कांग्रेस ने 25 में से 18, जमवारामगढ़ में 23 में से 18 और आंधी में 19 में से 17 सीटें जीतकर मजबूत स्थिति बनाई है। गोविंदगढ़ और आमेर में पार्टी को 12-12 सीटें मिली हैं। वहीं, जोबनेर, किशनगढ़ रेनवाल, शाहपुरा और कोटखावदा में कांग्रेस ने 11-11 सीटों पर जीत दर्ज की है।

दूसरी ओर, भाजपा ने चौमूं में 25 में से 13 और सांभर में 17 में से नौ सीटें जीतकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। आरएलपी ने सांगानेर में आठ, अमरसर में सात और मौजमाबाद में छह सीटें जीतकर प्रभाव दिखाया है। आमेर और जालसू में निर्दलीय एवं अन्य उम्मीदवारों का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। कुल मिलाकर जयपुर जिले के ग्रामीण चुनावी नतीजों में कांग्रेस ने मजबूत बढ़त बनाते हुए भाजपा को पीछे छोड़ दिया है।

5379487