Barmer News: बाड़मेर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सरकार ने 15 साल लोगों की पुरानी मांग को स्वीकार कर ली है। बाड़मेर में 11 करोड़ रुपए के बड़े बजट से 2 नई सड़कें बनाई जाएगी। जिससे लोगों को अब बेहतर सड़क सुविधा मिल सकती है।
आपको बता दें कि शहर की दो सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण संपर्क सड़कों, सेंट पाल रोड और भगवती ग्रीन टाउनशिप रोड, का कायाकल्प किया जा रहा है। इस कायाकल्प के लिए करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। इन दो सड़कों को बनने से शहर की तस्वीर ही बदल सकता है। क्योंकि शहर के दो अहम इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकता है।







