rajasthanone Logo

Banswara News: बांसवाड़ा में पंचायत चुनाव के नतीजों को लेकर अब इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं, क्योंकि पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत बांसवाड़ा जिले में कल यानी 20 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना कराई जाएगी। इसके साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भी होने लगेगा।  जिले की 43 जिला परिषद और 280 पंचायत समिति सीटों के लिए मतगणना (काउंटिंग) होगी। इसके रुझान सुबह 10 बजे से आने शुरू हो जाएंगे और दोपहर 1 बजे तक पूरे परिणाम आने की उम्मीद है। 

5379487