rajasthanone Logo
Rajasthan Education News: अजमेर में 20.31 करोड़ की लागत से बालिका सैनिक स्कूल बनेगा। 30 एकड़ में आधुनिक परिसर तैयार होगा। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Rajasthan Education News: अजमेर के हाथीखेड़ा क्षेत्र में 20.31 करोड़ की लागत से बालिका सैनिक स्कूल बनेगा। करीब 30 एकड़ में बनने वाले इस स्कूल में गर्ल्स हॉस्टल, खेल मैदान सहित कईं सुविधाएं होगी। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिलान्यास किया। बता दें कि इसका निर्माण कार्य करीब पन्द्रह माह में पूरा होगा। शिक्षा विभाग का प्रयास है कि अगले शिक्षा सत्र से स्कूल का संख्सलन शुरू हो जाए।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि अजमेर को ये एक बड़ी शैक्षणिक सौगात है। इससे छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सैन्य प्रशिक्षण के अनुरूप आधुनिक वातावरण उपलब्ध होगा। यह संस्थान प्रदेश की बेटियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रसेवा की भावना के साथ उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बालिका सैनिक स्कूल के लिए नया भवन करीब 30 एकड़ जमीन पर बनने जा रहा है। इसके निर्माण पर करीब 20 करोड़ रूपए की लागत आएगी। बालिका सैनिक स्कूल का नया परिसर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। निर्माण कार्य अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 15 माह में पूर्ण होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें अत्याधुनिक एकेडमिक ब्लॉक, छात्रावास (हॉस्टल ब्लॉक), प्रशासनिक भवन, आवासीय क्वार्टर, कक्षा-कक्ष, इंडोर गेम्स हॉल, खेल मैदान, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, टेनिस कोर्ट, परेड ग्राउंड, बाउंड्री वॉल, आंतरिक सड़कें, पार्किंग, ट्यूबवेल सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह, पंकज कुलियाना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

5379487