rajasthanone Logo
RPSC Senior Teacher Recruitment 2025: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। RPSC ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में 4,037 पद बढ़ाए हैं।

RPSC Senior Teacher Recruitment 2025: शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2025 में 4037 पद बढ़ा दिए हैं। इसके साथ ही भर्ती का आकार 6500 से बढ़कर 10,537 पदों का हो गया है। आयोग ने गुरुवार को शुद्धिपत्र जारी कर संशोधित पद संख्या जारी की। आयोग सचिव रामनिवास मेहता - के अनुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग की संशोधित अभ्यर्थना के - आधार पर विभिन्न विषयों के अतिरिक्त पद शामिल किए गए हैं। सबसे अधिक बढ़ोतरी विज्ञान, हिन्दी, गणित और अंग्रेजी - में हुई है। इन चार विषयों में ही 3216 नए पद जोड़े गए हैं। भर्ती परीक्षा 12 से 18 जुलाई तक आयोजित होगी।

विषयवार पदों की नई स्थिति के अनुसार कुल पदों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। पहले कुल 6,500 पद थे, जिन्हें संशोधित कर 10,537 कर दिया गया है, अर्थात कुल 4,037 पदों की बढ़ोतरी हुई है। विषयवार देखें तो हिन्दी के पद 1,052 से बढ़ाकर 1,865 किए गए, जिससे 813 पदों की वृद्धि हुई। अंग्रेजी के पद 1,305 से बढ़ाकर 2,007 किए गए, जिसमें 702 पदों की बढ़ोतरी हुई। संस्कृत के पद 940 से बढ़कर 1,323 हुए, अर्थात 383 पद बढ़े। गणित के पद 1,385 से बढ़ाकर 2,181 किए गए, जिससे 796 पदों की वृद्धि हुई। विज्ञान के पद 1,355 से बढ़ाकर 2,260 कर दिए गए, जिसमें 905 पदों की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Teacher Appointment: राजस्थान के सरकारी स्कूलों को मिले 1711 नए वरिष्ठ अध्यापक, गणित के 566 शिक्षक होंगे नियुक्त

सामाजिक विज्ञान के पद 401 से बढ़कर 802 हुए, अर्थात 401 पदों की वृद्धि हुई। उर्दू के पद 48 से बढ़ाकर 82 किए गए, जिसमें 34 पद बढ़े। पंजाबी के पद 11 से बढ़ाकर 14 किए गए, अर्थात 3 पदों की वृद्धि हुई। वहीं सिंधी के 2 तथा गुजराती के 1 पदों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया।

5379487