Udaipur City Palace: आज के सोशल मीडिया जमाने में शादी को भी एक ट्रेंड बना दिया है। लोग आज कल सोशल मीडिया पर फोटो साक्षा करने के लिए अपनी शादियों में करोड़ों तक रूपए खर्च करते हैं। हर बार नया ट्रेंड शुरू होता है और इसका खर्चा लोगों की जेब पर पड़ता है।
कौन है महल का असली मालिक?
झीलों का नगर कहा जाने वाला उदयपुर के इस महल में आज भी महाराणा प्रताप के वंशज रहते हैं। आज यह पैलेस शादी करने के लिए लोगों की पहली पसंद है। सिटी पैलेस को लेकर राज परिवार में कई बार विवाद भी देखने को मिला है। महल के अधिकार को लेकर बीजेपी विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ और उनके चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ के बीच कई सालों से विवाद चलता आ रहा है। दोनों खुद को महल का असली मालिक बताते हैं।
राजस्थान का सबसे लंबा महल
उदपुर यह शाही महल राजस्थान का सबसे लंबा राजमहल है। बता दें कि इसकी लंबाई करीब 244 मीटर है, वहीं ऊंचाई 30.4 मीटर है। इसे शीशमहल के नाम से भी जाना जाता है। सालाना लाखों सैलानी यहां घूमने आते हैं। यह राजमहल 11 छोटे बड़े महलों को मिलाकर बनाया गया है। यदि आप यहां घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो बता दें कि यहां घूमने के लिए 150 से 400 रुपए का टिकट लगता है।
एक कार्यक्रम के लिए आएगा करोड़ों का खर्च
सिटी पैलेस में बने हर राजमहल का प्राइस अलग अलग है। यह प्राइस कार्यक्रम के हिसाब से लिया जाता है। बात करें महल के जगमंदिर आईलैंड पैलेस की, तो यहां की बुकिंग 20 लाख रूपए से शुरू होती है, जिसमें आप रिसेप्शन और वेडिंग सेरेमनी कर सकते हैं। वहीं मानेक चौक में 1000 मेहमानों का खर्चा 90 लाख से शुरू होकर 2 करोड़ रूपए तक आता है।










