Rajasthan Weather: राजस्थान में अक्टूबर का आखिरी सप्ताह चल रहा है, लेकिन ठंड का असर अभी पूरी तरह से दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि, राजस्थान के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसका सबसे ज्यादा असर बीकानेर संभाग और उसके आसपास के इलाकों में देखने को मिल सकता है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर समेत कुछ जिलों में मौसम बदलने के आसार हैं। राजस्थान में कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।मौसम में इस बदलाव के चलते आने वाले दिनों में रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में लोगों को सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास हो सकता है।
राजस्थान में बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। संभाग के कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, शेखावाटी क्षेत्र के सीकर और झुंझुनूं सहित राजस्थान के कुछ इलाकों में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। बादलों की आवाजाही के कारण कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, पूर्वी राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 25 अक्टूबर से राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, 26 अक्टूबर के आसपास भी कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है। अक्टूबर के आखिरी दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार जताए जा रहे हैं, जिसके प्रभाव से राजस्थान के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।







