Jaipur Airport News: ईरान-इजरायल युद्ध के कारण पिछले आठ दिनों से प्रभावित जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानों में सोमवार को आंशिक राहत मिली। एयर अरेबिया की शारजाह (संयुक्त अरब अमीरात) जाने वाली फ्लाइट सोमवार सुबह जयपुर एयरपोर्ट से रवाना हुई। हालांकि दुबई और अबू धाबी के लिए उड़ानें अभी भी रद्द चल रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एयर अरेबिया की फ्लाइट G9-435 सोमवार सुबह करीब 4:40 बजे शारजाह से जयपुर पहुंची। इसके बाद यही विमान यात्रियों को लेकर सुबह 5:45 बजे जयपुर से शारजाह के लिए रवाना हुआ। युद्ध की स्थिति की वजह से यह उड़ान करीब आठ दिनों से रद्द चल रही थी।
कई अन्य उड़ानें सोमवार को भी लगातार आठवें दिन रद्द रहीं
वहीं जयपुर से खाड़ी देशों के लिए जाने वाली कई अन्य उड़ानें सोमवार को भी लगातार आठवें दिन रद्द रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रद्द होने वाली उड़ानों में एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट EY-329 भी शामिल है, जो जयपुर से रात 3:15 बजे अबू धाबी के लिए रवाना होती है। इसके साथ ही आपको बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-195, जो सुबह 8:45 बजे दुबई के लिए उड़ान भरती है, और एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट EY-327, जो रात 9:30 बजे अबू धाबी जाती है, को भी रद्द कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: जयपुर के सामोद के अगरबत्ती फैक्ट्री लगी आग, बॉयलर फटने से धमाका
एयरपोर्ट पर आने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर चेक करें
वहीं कंपनियों का कहना है कि युद्ध की स्थिति नॉर्मल होने तक उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में जो लोग मध्य पूर्व की यात्रा का प्लान कर रहे हैं, उन्हें सलाह है कि वे एयरपोर्ट पर आने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर चेक कर लें क्योंकि आने वाले दिनों में भी फाइट्स में बदलाव होने के चांसेस ज्यादा हैं।










