rajasthanone Logo
Hisar Jaipur Flight: आज से हिसार और जयपुर के बीच कनेक्टिविटी बढ़ने वाली है। क्योंकि एक नई हवाई सेवा की शुरुआत होने जा रही है। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।

Hisar Jaipur Flight: राजस्थान में पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है। इसी के साथ एलायंस एयरलाइंस आज से हिसार और जयपुर के बीच सीधी हवाई सेवा को शुरू करने जा रही है। आपको बता दें कि यह सेवा हफ्ते में एक बार हर शुक्रवार को चलेगी। इसकी मदद से दोनों शहरों के बीच यात्रा काफी तेज और सुविधाजनक हो जाएगी। 

नई सीधी उड़ान 

इस नई सेवा की मदद से यात्रियों को एक बड़ा बदलाव मिला है। दरअसल अब जयपुर और हिसार के बीच सड़क और रेल यात्रा में काफी समय लगता था। लेकिन अब इस हवाई यात्रा की मदद से समय में काफी बचत होगी। जयपुर से एयरलाइंस की उड़ान सुबह 11:10 पर रवाना होगी। यह फ्लाइट 12:10 हिसार पहुंच जाएगी। यानी कि इस पूरी यात्रा में मात्र एक घंटा लगेगा। वापसी की उड़ान हिसार से शाम 4:35 रवाना होगी और 6:40 पर यह जयपुर पहुंचेगी।

आपको बता दें कि सड़क मार्ग से यात्रा करने में लगभग 350 किलोमीटर की दूरी तय होती है। साथ ही इसमें 5 घंटे से भी ज्यादा का समय लगता है। इतना ही नहीं बल्कि रेल सेवाओं में और भी ज्यादा समय लगता है। आपको बता दें की इ‌स सीधी उड़ान की टिकट की कीमत रथ यात्री 2300 रुपए है। 

प्रभाव और भविष्य की अपेक्षाएं 

हिसार-जयपुर सीधी उड़ान शुरू होने के बाद राजस्थान और हरियाणा के बीच व्यावसायिक यात्री और पर्यटकों के लिए संपर्क आसान हो जाएगा। इसी के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।  इतना ही नहीं बल्कि यह उड़ान समय संवेदनशील यात्रा आवश्यकताओं के लिए एक शानदार समाधान को प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Vande Bharat Train: जयपुर से होकर गुजरेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं

5379487