Best Location For Maternity Photoshoot: प्रेगनेंसी का सफर हर महिला के लिए बेहद यादगार और खूबसूरत होता है। ऐसे में हर महिला चाहती है कि उसका मैटरनिटी फोटोशूट भी खास हो। आजकल मैटरनिटी फोटोशूट का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। जहां कुछ लोगों के लिए ये सिर्फ तस्वीरें हो सकती हैं, वहीं नौ महीने तक अपने बच्चे को गर्भ में रखने वाली मां के लिए यह समय जिंदगी का सबसे खास पल होता है। ऐसे में महिलाएं अपने मैटरनिटी फोटोशूट के लिए सबसे बेहतरीन लोकेशन की तलाश करती हैं। अगर आप भी मैटरनिटी फोटोशूट के लिए खूबसूरत जगह खोज रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम आ सकता है। आज हम आपको राजस्थान की कुछ ऐसी शानदार जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपना मैटरनिटी फोटोशूट यादगार बना सकती हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जयपुर का सेंट्रल पार्क शहर के सबसे बड़े और खूबसूरत पार्कों में से एक माना जाता है। यहां आपको हरियाली, खुले लॉन और शांत वातावरण देखने को मिलेगा, जो फोटोशूट के लिए बेहतरीन माना जाता है। यहां पेड़ों की छांव में बैठकर आराम करने के साथ-साथ खूबसूरत तस्वीरें भी क्लिक कराई जा सकती हैं। खुले लॉन और प्राकृतिक माहौल आपके फोटोशूट को और भी आकर्षक बना देते हैं। इसके साथ ही यहां चौड़े वॉकवे, हरियाली और खुले मैदान भी मौजूद हैं, जहां आप अलग-अलग पोज में फोटो क्लिक करवा सकती हैं। अगर आप सुबह-सुबह सूर्योदय के समय यहां पहुंचें, तो गोल्डन लाइट में आपका फोटोशूट और भी शानदार नजर आएगा। जो महिलाएं नेचुरल मैटरनिटी थीम में फोटोशूट करवाना चाहती हैं, उनके लिए यह लोकेशन एक बेहतरीन विकल्प है।
यह भी पढ़ें- Best Market In Jaipur: शादी की शॉपिंग के लिए परफेक्ट जगह है पुरोहित जी का कटला बाजार
अगर आप रॉयल लुक वाला मैटरनिटी फोटोशूट चाहती हैं, तो जैसलमेर की गड़ीसर झील (गडिसर लेक) आपके लिए शानदार जगह हो सकती है। झील के चारों ओर मौजूद पीले बलुआ पत्थर इस जगह को बेहद आकर्षक बनाते हैं। इसका खूबसूरत बैकग्राउंड आपकी तस्वीरों को रॉयल और क्लासिक लुक देता है। यहां झील, शांत वातावरण, खुले आसमान और आसपास के प्राकृतिक नजारों के बीच आप यादगार तस्वीरें क्लिक करवा सकती हैं।










