rajasthanone Logo
84 Pillars Chhatri Rajasthan: राजस्थान के बूंदी में स्थित 84 खंभों की छतरी स्थापत्य कला, रहस्य और इतिहास का अद्भुत संगम है। अपनी अनोखी नक्काशी और रहस्यमयी खंभों के कारण खासा आकर्षित करती है।

84 Pillars Chhatri Rajasthan: राजस्थान में एक ऐसा अनोखा खंभा स्थित है, जिसके चर्चे देश के अलावा विदेशों में भी है। यहां स्थित 84 खंभों की छतरी उन चुनिंदा स्थलों में से है। जो राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित है। यह स्थान स्थापत्य कला का एक बेहतरीन उदाहरण है, जहां नक्काशी, इतिहास और रहस्य तीनों का अनोखा संगम देखने को मिलता है।

क्या है 84 खंभों की छतरी?
यह छतरी राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित है और इसे राजा अनिरुद्ध सिंह ने 17वीं सदी में बनवाया था। इस छतरी का नाम इसके 84 खंभों की वजह से पड़ा है। ये खंभे छत को सहारा देते हैं और हर खंभे पर सुंदर नक्काशी की गई है। कहते हैं कि इन सभी खंभों की गिनती करना आसान नहीं है, क्योंकि हर बार गिनती करने पर संख्या बदल जाती है। इस रहस्य के कारण यह जगह और भी दिलचस्प हो जाती है।

स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना

यहां की स्थापत्य और शिल्पकला का अनोखा संगम देखने को मिलता है। हर स्तंभ पर की गई सूक्ष्म नक्काशी, छतों की बनावट और उत्कृष्ट वास्तुशिल्प शैली दर्शकों को आकर्षित कर मोह लेती है। इसमें ब्राह्मणों के लिए एक छोटा सा मंदिर भी है, जो धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों दृष्टि से इस स्थल को महत्वपूर्ण बनाता है।

क्यों है यह खास?
84 अलग अलग खंभों पर टिकी यह छतरी वास्तुकला की दृष्टि से एक चमत्कार मानी जाती है। प्रत्येक स्तंभ पर उकेरे गए डिजाइन अलग अलग हैं, जो इसे अद्वितीय बनाते हैं। पर्यटकों के लिए यह एक शांत और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है।

पर्यटकों के लिए आकर्षण

बूंदी पर्यटन स्थल की सूची में यह छतरी एक प्रमुख स्थान रखती है। हर साल हजारों पर्यटक इसे देखने आते हैं। इतिहास प्रेमियों, फोटोग्राफरों और वास्तुकला के विद्यार्थियों के लिए यह स्थल किसी खजाने से कम नहीं है। यहां का शांत वातावरण, पुरातन निर्माण और आसपास की हरियाली इसे और भी आकर्षक बना देती है।

कैसे पहुंचें?

बूंदी, राजस्थान के कोटा से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कोटा रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डा निकटतम प्रमुख परिवहन विकल्प हैं। यहां से टैक्सी या बस के माध्यम से आसानी से 84 खंभों की छतरी तक पहुंचा जा सकता है। अगर आप राजस्थान के ऐतिहासिक स्थलों के प्रेमी हैं, तो 84 खंभों की छतरी को अपनी यात्रा सूची में जरूर शामिल करें। यह एक ऐसा अनुभव है जो आपको इतिहास, कला और रहस्य की अनोखी दुनिया में ले जाएगा।

ये भी पढ़ें...Rajasthan Tourism Department: पर्यटकों के लिए फायदेमंद होगा यह टूरिस्ट ऐप, एक क्लिक में मिलेगी राज्य की पूरी जानकारी

 

5379487