Google Name Change Trick: क्या कभी आपके ख्याल में आया है कि गूगल की जगह पर आपका नाम लिखा हुआ आए। साथ ही यह भी सोचते होंगे कि यह कैसे मुमकिन हो सकता है। आपको बता दें कि यह बहुत ही आसानी से हो सकता है। बस एक ट्रिक की मदद से आप गूगल की जगह पर अपना नाम लिख सकते हैं। यह ट्रिक हम आपको बताएंगे। तो आइए जानते हैं।
गूगल की जगह पर अपना नाम लिखने के लिए आपको किसी कोडिंग की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको माई गूगल डूडल (My Google Doodle) नाम का एक क्रोम एक्सटेंशन (Chrome Extension) यूज करना है। यह गूगल (Google) के होमपेज पर लिखे गूगल को आपके मन चाहे नाम और उसकी थीम को सेट करने में मदद करता है। इसकी मदद से आप अपना, दोस्त, पेरेंट्स का नाम या कुछ स्पेशल भी लिख सकते हो। जो आपको गूगल की जगह पर दिखेगा।
जानें कैसे काम करती है यह ट्रिक
- आप सबसे पहले आप क्रोम ब्राउजर (Chrome Browser) खोलें।
- इसके बाद आप Chrome Web Store पर जाने के लिए https://chrome.google.com/webstore लिंक पर क्लिक करें।
- अब सर्च बॉक्स में गूगल डूडल ( Google Doodle) टाइप करें। स्क्रीन पर रिजल्ट आने के बाद आप इसे ओपन करें।
यह भी पढ़ें- NEET Counselling: नीट रिजल्ट के बाद आ रही है काउंसलिंग चुनने में परेशानी? जानिए कॉलेज में एडमिशन के लिए कैसे करें चुनाव
- इसके बाद आप Add To Chrome पर क्लिक करें। फिर Add Extension पर क्लिक करें और इंस्टॉल करें।
- फिर आप देखेंगे कि आपको राइट साइड एक एक्सटेंशन (Extension) का आइकन दिखेगा। इसके बाद आप इसे क्लिक करें। इसमें आप जो भी लिखेंगे, वो आपको गूगल की जगह पर दिखेगाा।
- अब आप जब भी www.google.com ओपन करेंगे तो आपको अपना नाम दिखेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह केवल ब्राउजर पर ही काम करता है।