IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के बल्ले से इस सीजन की पहली अर्धशतक निकली है। चेन्नई सुपर किंग्स ने बहुत भरोसा कर कार्तिक शर्मा को 14.2 करोड रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन अभी तक वह बुरी तरफ फ्लॉप साबित रहे थे, लेकिन कल मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़े मुकाबले में कार्तिक शर्मा का बल्ला चला और उन्होंने 40 गेंद में 54 रनों की पारी खेली।
6 मैचों में कार्तिक के बल्ले से निकले 112 रन
यह कार्तिक शर्मा के आईपीएल करियर की पहली फिफ्टी है। इस सीजन कार्तिक शर्मा ने अभी तक कुल 6 मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं, लेकिन उनमें उनके बल्ले से कुल 112 रन निकले हैं, जिनमें 54 रन सिर्फ कल ही निकले। तो इससे साफ है कि पिछले पांच मुकाबले में वह फॉर्म की तलाश कर रहे थे, लेकिन यह फॉर्म आखिरकार मिल गई है। इस जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कार्तिक शर्मा की जमकर तारीफ की है।
गायकवाड़ ने जमकर की कार्तिक शर्मा की तारीफ
गायकवाड़ ने कहा कि कार्तिक शर्मा के पास छक्के मारने का जोरदार स्ट्रैंथ है। लेकिन इसके अलावा भी उनके पास और भी कई अहम स्ट्रैंथ है, जिसके कारण वह चार नंबर पर बल्लेबाजी करने में टीम की बल्लेबाजी लाइनअप को बहुत मजबूती प्रदान करते हैं। वही कोच ने कहा कि कार्तिक शर्मा कमाल के बल्लेबाज हैं। वह पिछले कुछ मैचों से फॉर्म की तलाश भले ही कर रहे थे, लेकिन वह अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।
सीएसके की जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल
इसलिए वह ऑप्शन में इतनी महंगे बिके, क्योंकि सभी टीम उन्हें खरीदने के लिए होड़ में लगी हुई थी। कल मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके की जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स प्वाइंट्स टेबल में 9 मैचों में चार जीत के साथ छठे स्थान पर पहुंच चुकी है, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम 9 मैचों में दो जीत के साथ साथ में 9वे स्थान पर है।










