rajasthanone Logo
Rajasthan Sports: राजस्थान पुलिस की सब इंस्पेक्टर कचनार चौधरी ने विश्व पुलिस गेम्स में रजत पदक हासिल किया है। उन्हें रजत पदक डिस्कस थ्रो में मिला है। आइए जानते हैं इससे संबंधित पूरी जानकारी।

Rajasthan Sports:  राजस्थान पुलिस की सब इंस्पेक्टर कचनार चौधरी ने विश्व पुलिस गेम्स में डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीतकर भारत और राजस्थान का नाम ऊंचा कर दिया है। जयपुर की रहने वाली कचनार की उपलब्धि इस वैश्विक प्रतियोगिता में उनका दूसरा पदक है। इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय पुलिस खेलों में भारत के सबसे शानदार प्रदर्शन करने वालों में अब कचनार का नाम शामिल हो गया है।

राजस्थान में दिखाया अपना दम 

इस खेल में 70 देशों ने भाग लिया था। राजस्थान पुलिस का प्रतिनिधित्व करने वाले 10 एथलीटों में से केवल दो ही पोडियम पर पहुंच पाए। इनमें से एक है झालावाड़ के दिलीप कुमार मानव जिन्होंने स्वर्ण पदक जीता है और दूसरी है कचनार चौधरी जिन्होंने रजत पदक जीता है। 

लॉन टेनिस से वैश्विक एथलेटिक्स तक 

कचनार ने एथलेटिक्स में कदम 9 साल पहले रखा था। उन्होंने स्कूल में लॉन टेनिस खेलना शुरू किया था और उसके बाद शॉट पुट और फिर डिस्कस थ्रो में अपना हाथ आसमां। उनके पिता परेश चौधरी एक थ्रो एथलीट थे और इन्हीं से उन्हें प्रेरणा मिली। 18 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल और उसके बाद 19 साल तक आते-आते उन्होंने भारतीय रेलवे में नौकरी हासिल कर ली। इसके बाद वह राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर के रूप में शामिल हो गई। 

हाल की उपलब्धियां और प्रशिक्षण 

हाल ही में कचनार ने राजस्थान राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीता था। साथ ही उन्होंने अंतर राज्य राष्ट्रीय स्तर पर 16 मीटर से ऊपर की थ्रो के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने जयपुर में द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच वीरेंद्र पूनिया से प्रशिक्षण लिया। किसी के साथ उन्होंने भारत में प्रमुख खेल प्रशिक्षण सुविधाओं में से एक मुंबई में रिलायंस हाई परफार्मेंस सेंटर में विश्व पुलिस खेलों की भी तैयारी की। 

सोशल मीडिया आइकन 

कचनार सिर्फ एक एथलीट नहीं है बल्कि विवेक शानदार छात्रा भी हैं‌। 12वीं कक्षा में उन्होंने 90% अंक प्राप्त किया और साथ ही बीए और एमए अंग्रेजी में प्रथम श्रेणी प्राप्त की। वर्तमान में वें एलएलबी कर रही है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी वे अच्छी खासी फेमस है। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 2 लाख फॉलोअर्स है और यूट्यूब पर एक लाख सब्सक्राइबर। फेसबुक पर भी उनके फॉलोअर्स लगभग तीन लाख है। 

कचनार की उपलब्धियां 

कचनार ने अब तक अखिल भारतीय पुलिस खेल में स्वर्ण पदक, विश्व विश्व विश्वविद्यालय खेल में स्वर्ण और रजत पदक, ओपन नेशनल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक, 2016 जूनियर और युवा राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक, 2019 दक्षिण एशियाई खेल में कांस्य पदक और 32 वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। 


क्या होते हैं विश्व पुलिस खेल 

विश्व पुलिस खेल सक्रिय और सेवानिवृत्त कानून प्रवर्तन अधिकारियों, अग्निशामकों और फर्स्ट रिस्पांडर के लिए एक द्विवार्षिक, ओलंपिक जैसा, अंतरराष्ट्रीय बहु खेल आयोजन है। इन खेलों में लगभग 60 अलग-अलग खेल शामिल होते हैं और दुनिया भर से हजारों एथलीट यहां पर खेलने के लिए आते हैं।

इसे भी पढ़ें- Rajasthan Sports: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को लेकर कोचों की रिपोर्ट पर अपग्रेड किए जा रहे मैदान, जानिए क्या है यह इवेंट

 

5379487