rajasthanone Logo
IPL 2026: आईपीएल 2026 में अंकतालिका का नया खेल शुरू हो गया है। नीचे की टीमों ने एक-एक कर कमबैक करना शुरू कर दिया है। 

IPL 2026: आईपीएल के अंक तालिका में एक बार फिर से उलटफेर शुरू हो गया है और उलटफेर को करने में जो दो टीमें सबसे आगे है, उसमें एक है कोलकाता नाइट राइडर्स और दूसरे गुजरात टाइटंस की टीम। एक समय जब लग रहा था कि आईपीएल 2026 कि वह टॉप की चार टीमें तय हो चुकी है, तब नीचे की टीमों ने कमबैक करना शुरू किया और ऊपर की टीमों का डाउनफॉल शुरू हो गया है।

पिछला एक सप्ताह रहा सबसे ज्यादा रोमांचक

 बता दे कि गुजरात टाइटंस ने अपना आखिरी तीनों मुकाबले में जीत दर्ज की है। कल भी गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी आखिरी के तीनों मुकाबले में लगातार जीत दर्ज कर वापसी का बिगुल बजा दिया है और यहां से अब प्वाइंट्स टेबल फिर से बदलता दिख रहा है। पिछले 5-6 मुकाबले में टॉप की जो चार टीमों थी सभी को हार मिली है। पंजाब किंग्स की बात करें या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें या सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें या फिर राजस्थान रॉयल्स की बात करें सभी टीमों को हार मिली है।

कोलकाता और गुजरात का कमबैक 

 यह दर्शा रहा है कि प्वाइंट्स टेबल का खेल अभी खत्म नहीं हुआ है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार वापसी की और कल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज कर ली है। वहीं दूसरी तरफ शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को हराकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। 

प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल किसका कब्जा

हालांकि अभी भी अंकतालिका में नंबर वन पर पंजाब किंग्स की टीम है, वहीं, नंबर दो पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है, नंबर 3 पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम और नंबर चार पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है। लेकिन बावजूद इसके अब नीचे की टीमों ने कमबैक करना शुरू कर दिया है और यहां से टॉप 4 की रेस किसी भी ओर मुड़ सकती है। 

5379487