IPL 2026: दिल्ली कैपिटल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक हाई स्कोरिंग मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रनों का लक्ष्य दिया था। राजस्थान की ओर से कप्तान रियान पराग ने 50 गेंद में 90 रनों की पारी खेली, यह पहला मौका था, जब कप्तान ने कुछ अच्छा स्कोर किया। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम जिसकी टॉप ऑर्डर मजबूत मानी जाती है, उसका टॉप ऑर्डर कल बुरी तरह फ्लॉप रहा।
दिल्ली ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
कल ना ही तो वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चला और ना ही यशस्वी जायसवाल का बल्ला चला, लेकिन बावजूद इसके टीम का स्कोर 225 रन तक पहुंच गया है। इसके बाद लग रहा था कि राजस्थान रॉयल्स के लिए है जीत आसान होगी, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने 20वें ओवर में इस टारगेट को हासिल कर लिया और यह लक्ष्य दिल्ली कैपिटल का सबसे बड़ा लक्ष्य था जिन्होंने अपने नाम किया है। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल ने 40 गेंद में 75 रनों की पारी खेली, जिसके कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी दिया गया।
कल राजस्थान की हार के बाद प्वाइंट्स टेबल
उनके अलावा भी फरेरा और आशुतोष शर्मा ने शानदार पारी खेली। इस मुकाबले के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में 10 मैचों में 6 जीत के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 मैचों में चार जीत के साथ छठे स्थान पर है। तो यहां से दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीद प्लेऑफ में पहुंचने की बरकरार है। वहीं राजस्थान रॉयल्स अभी भी प्लेऑफ की रेस में टॉप 4 में बनी हुई है। अब देखने वाली बात होगी कि दोनों में से कौन सी टीम है प्लेऑफ में पहुंचती है।









