rajasthanone Logo
आईपीएल 2026 से पहले ट्रेड खिलाड़ी रविंद जडेजा चर्चा में हैं। वो सीएसके का साथ छोड़कर राजस्थान रॉयल्स में जा सकते हैं। उन्हें संजू सैमसन की जगह टीम में जोड़ा जा रहा है। उनके ऊपर पहले इसी टीम में बैन लगा था।

Ravindra Jadeja: आईपीएल 2026 से पहले खिलाड़ियों के ट्रेड और रिलीज की बातें सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं बटोर रही हैं। इसी बीच रवींद्र जडेजा भी सुर्खियों में हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि राजस्थान रॉयल्स अपने कप्तान संजू सैमसन को रिलीज करने जा रही है। चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती है। ऐसे में जडेजा को आरआर में जाना होगा। दोनों खिलाड़ियों के बीच ट्रेड डील तय मानी जा रही है। संजू के बदले में रॉयल्स जड्डू और सैम करन को लेना चाहती है। इसी के कारण स्टार ऑलराउंडर जडेजा इस समय क्रिकेट फैंस की जुबान पर हैं।

विश्व कप के बाद जडेजा की आईपीएल में एंट्री 

साल 2008 में जब टीम इंडिया ने अंडर 19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था, तब रवींद्र जडेजा टीम का हिस्सा थे। वर्ल्ड कप के प्लेयरों को आईपीएल में शामिल करने के लिए ड्राफ्ट हुआ था। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स में तरुण कोहली के साथ जडेजा ने एंट्री ली। उसी साल यानी पहले सीजन ही शेन वॉर्न की कप्तानी में रॉयल्स खिताब अपने नाम की। उस सीजन वॉर्न ने जडेजा को एक बड़ा चेहरा बना दिया था, जिसके बाद 2009 में भी आरआर के साथ जड्डू रहे।

ये भी पढ़िए: Khelo India University Games: राजस्थान में पहली बार आयोजित होने जा रहा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, 7 हजार से ज्यादा एथलीट होंगे शामिल

आईपीएल 2010 में रविंद्र जडेजा से हुई बड़ी गलती 

2009 आईपीएल सीजन खेलने वाले रवींद्र जडेजा अगले सीजन यानि 2010 में नहीं खेल पाए। उन्हें आईपीएल मैनेजमेंट द्वारा बैन कर दिया गया था। यह बैन उनके ऊपर उस समय लगा, जब जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया और मुंबई इंडियंस के साथ के साथ कॉन्ट्रैक्ट का जिक्र किया। इस बारे में उन्होंने अपनी मौजूदा फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को जानकारी नहीं दी। ऐसा करना मतलब प्लेयर ट्रेडिंग नियमों और अनुबंध संबंधी दायित्वों का उल्लंघन करना। जिसके चलते वो बैन हुए।

आईपीएल 2012 में सीएसके के साथ जुड़े रवींद्र जडेजा 

राजस्थान रॉयल्स के साथ 2010 में बैन होने के बाद वो पूरे सीजन नहीं खेल पाए। 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरला ने उन्हें खरीदा। उसके बाद 2012 में रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीद लिया। ऑक्शन में आने के बाद जड्डू को 2 मिलियन डॉलर रुपए दिए गए और टीम में जोड़ा गया। उस समय ऑक्शन में वो सबसे महंगे प्लेयर बने। साल 2016 और 2017 सीजन में जडेजा सीएसके के बैन होने की वजह से गुजरात लायंस के लिए खेले, लेकिन फिर चेन्नई की टीम में आ गए। 

ये भी पढ़िए: दबाव जोरदार...मौका दमदार: PAK के खिलाफ संजू का पहला मैच, RR कप्तान पर फैंस की नजर

5379487