rajasthanone Logo
Women T20 WC 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच आज महिला विश्व कप 2026 का छठा मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया जीत के साथ टूर्नामेंट का आजाद करना चाहेगी। 

Women T20 WC 2026: महिला T20 विश्व कप का पहला मुकाबला आज भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के बर्मिंघम क्रिकेट स्टेडियम में खेलने वाली है। महिला T20 विश्व कप का आगाज 2 दिन पहले 12 जून से हुआ और इसका फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा। लेकिन आज टीम इंडिया इस आईसीसी टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ शाम 7:00 से खेलने वाली है। अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच आंकड़ों की बात करें तो दोनों के बीच कुल 16 मुकाबले खेले गए, जिनमें से 13 मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की जबकि तीन मैच पाकिस्तान के नाम रहा।

5 बार सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई की टीम इंडिया

ऐसे में देखने वाली बात होगी आज के मुकाबले में कौन जीत दर्ज करती है। बता दे की टीम इंडिया अभी तक एक भी t20 विश्व कप नहीं जीत पाई है। भारत ने 5 बार भले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया, यहां तक की साल 2020 में रनरअप भी रही थी, लेकिन आज तक एक भी t20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है। हालांकि पिछले साल टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जरूर अपने नाम की।

फ्री में कहां देख सकते हैं मुकाबला?

ऐसे में देखने वाली बात होगी क्या भारत की महिला क्रिकेट टीम आज जीत के साथ महिला t20 विश्व कप 2026 का आगाज करने वाली है। चुकी यह मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच है तो इसलिए यह काफी ज्यादा हाई वोल्टेज रहने वाला है। अगर आप इस मुकाबले का मुफ्त में लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आप इसे अपने स्मार्टफोन में जियो हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप टेलीविजन पर इस मुकाबले को देखना चाहते हैं, तो आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी अलग-अलग चैनल पर या मुकाबला लाइव दिखेगा।

5379487