Trigrahi Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी राशि में एक या फिर एक से अधिक ग्रह आ जाते हैं तो दोनों ग्रहों को युति कहते हैं। इन ग्रहों की युति से व्यक्ति के जीवन में पर किसी न किसी रूप में प्रभाव जरूर पड़ता है। इसके साथ ही इन ग्रहों की युति करने से राजयोग का भी निर्माण होता है जो व्यक्ति को सफलता या फिर लाभ मिलता है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वर्तमान समय में मीन राशि में शनि ग्रह विराजमान हैं और सूर्य के साथ युति में है। इसके साथ ही 2 अप्रैल को मंगल की भी एंट्री हो जाएगी। यानी मीन राशि में तीन ग्रहों की एक साथ युति त्रिग्रही योग बनेगा। त्रिग्रही योग का प्रभाव से कुछ राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। तो आइए इस खबर में उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए मंगल का गोचर चुनौतियों को लेकर आने वाला है। इस दौरान आपकी नेतृत्व क्षमता और साहस को बढ़ावा देने का कार्य करेगा। मंगल का गोचर आपकी सेहत खराब कर सकता है इसलिए इस दौरान सावधानी बरतनी बहुत ही जरूरी है। इस दौरान मानसिक ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक स्थिरता लाएगा। इसके साथ ही करियर में प्रगति और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन लाने वाला रहेगा। इस दौरान आपको अपने परिवार और सामाजिक जीवन में सुधार देखने को मिल सकता है। धन और संपत्ति के मामलों के लिए यह समय ठीक ठाक रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी दिक्कत हो सकती है तनाव या फिर थकान आ सकता है।
मीन राशि
मंगल का गोचर मीन राशि वालों के लिए उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। इस दौरान आप नई शुरुआत कर सतके हैं। साथ ही साथ आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर और सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य और फिटनेस में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Mars Uday 2026: मंगल के उदय होने से 3 राशि वालों को मिलेगा ढेर सारा पैसा, करियर में भी होगी वृद्धि










