rajasthanone Logo
Mars Uday 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि कोई भी ग्रह अस्त होता है तो अच्छा नहीं माना जाता है। क्योंकि इस दौरान ग्रह का प्रभाव कम हो जाता है और अशुभ फल देने लगता है।

Mars Uday 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि कोई भी ग्रह अस्त होता है तो अच्छा नहीं माना जाता है। क्योंकि इस दौरान ग्रह का प्रभाव कम हो जाता है और अशुभ फल देने लगता है। आपको बता दें कि इस समय में मंगल अस्त अवस्था में है और 2 मई को 2026 तक अस्त रहेंगे।

ज्योतिषियों के अनुसार, मंगल अभी कुंभ राशि में अस्त है और अस्त रहते हुए ही 2 अप्रैल को मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि में पहले से ही शनि मौजूद है। वहां पर मंगल और शनि की युति होगी। बता दें कि मंगल और शनि की युति घातक साबित हो सकती है। इसके बाद मंगल 2 मई को उदय होंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों को लाभ मिल सकता है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए मंगल का उदय बड़ी राहत दे सकती है क्योकि इस समय मेष राशि पर साढ़ेसाती चल रही है और कई जातकों को बेहद अशुभ फल दे रही है। साढ़ेसाती के प्रभाव से करियर में समस्याएं, आर्थिक तंगी समेत अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मंगल के उदय होने से मेष राशि के करियर, पैसा में उछाल देखने को मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मंगल ग्रह का उदय होना लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान सिंह राशि वालों के करियर में ग्रोथ मिल सकती है। पद के साथ पैसा भी बढ़ेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। लीडर की भूमिका में रहेंगे। रुके हुए कार्य अपने आप पूर्ण होने लगेंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए मंगल का उदय होना फायदा दे सकता है। इस दौरान धन में वृद्धि हो सकती है। पैसे के नए स्रोत बनेंगे। आपकी कमाई भी बढ़ सकती है। निवेश करने से लाभ मिल सकता है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- Ganga Saptami 2026: साल 2026 में कब है गंगा सप्तमी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

5379487