rajasthanone Logo
Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों को कोई नई चीज खरीदने का अवसर मिलेगा। आइए जानते हैं बाकी राशियों का हाल।

Today Horoscope : आज का दिन राशियों के अनुसार कई लोगों के लिए नई उम्मीदें, अवसर और चुनौतियां लेकर आएगा। कुछ राशि जातकों को मान-सम्मान और आर्थिक लाभ का सुख मिलेगा, तो कुछ के लिए यह दिन पुराने अटके काम पूरे कराने वाला रहेगा। वहीं, कई लोग पारिवारिक जिम्मेदारियों और नए फैसलों में व्यस्त रह सकते हैं। आइए जानते है आज का राशिफल...

मेष राशि 

आज आपका दिन आपके हिसाब से बीतेगा। मान प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। आपके करीबी आपका साथ देंगे। परिवार में पूजा पाठ का आयोजन होगा। मां की ओर से बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसपर आपको ध्यान देने की जरूरत है। अपने पार्टनर के साथ लोग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है।

वृषभ राशि 

आज आपको को धन लाभ मिलेगा। अपने काम को लेकर कोई जरूरी फैसला लेंगे। कुछेक करीबियों के साथ समय बिताना पुरानी यादों को ताजा करेगा। प्रापर्टी का काम करने वाले लोगों को मुनाफा होगा। धार्मिक कामों में धन खर्च होगा। कहीं डूबा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। विदेश जाकर व्यापार करने वालों को सुखद समाचार मिलेगा।

मिथुन राशि 

आज के दिन चैलेंज का सामना करने वाला होगा। एक साथ कई कामों को निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। धीरज से कार्य लें। लंबे समय से कोई रुका हुआ कार्य आज पूरा होने के संभावना है। 

कर्क राशि 

आज का आपका दिन अच्छा गुजरेगा। काम के दबाव से तनाव हो सकता है। दूसरे के मामले में दखलंदाजी से बचें। शौक की चीजों पर धन खर्च होगा। खाने पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान रखें। किसी दावत पार्टी में जा सकते हैं। कोई भी काम पूरा होने में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

सिंह राशि 

आज आपको मान सम्मान मिलने का सुखद अनुभव होगा। नई चीज खरीदने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों को जीवनसाथी की खोज में सफलता मिल सकती है। घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान लेने की योजना बनेगी। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और प्रेम और गहरा होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से खुशखबरी प्राप्त होगी।

कन्या राशि 

आज खर्च करते समय सावधानी बरतना जरूरी होगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही रुकावट समाप्त हो सकती है। आप नया घर या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। भाग्य हर परिस्थिति में आपका साथ देगा।

तुला राशि 

आज आप यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो ये आपके लिए शुभ होगा। आपका व्यवहार आपको सम्मान दिलाएगा। समाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दूसरों के मामले में बेवजह न पड़े वरना झगड़े की संभावना हो सकती है।

वृश्चिक राशि 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। व्यापार से जुड़ी यात्रा होने की संभावना है। किसी भी निर्णय में भावनाओं के बजाय सोच समझ का प्रयोग करें। परिवार में नए सदस्य के आगमन की खुशी मिल सकती है।

धनु राशि 

आज का दिन उलझनों से भरा व मन में तनाव देने वाला होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। एक साथ कई कामों का अवसर मिलेगा जिससे मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। अपने जीवनसाथी के लिए विशेष खरीदारी कर सकते हैं। दान धर्म के लिए आगे बढ़ेंगे। उन्नति के रास्ते में बढ़ते जाएंगे। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि 

आज आपका बहुत दिनों से रुका हुआ कोई काम पूरा होगा। करीबी लोग आपका साथ देंगे। ससुराल पक्ष से पैसे उधार लेने में सफलता मिलेगी। किसी को उधार देने के पहले भली भांति सोच लें। कोई मित्र निवेश का सुझाव दे सकता है। संतान पक्ष के करियर को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

कुंभ राशि 

आज आपका दिन बहुत शुभ व उत्तम फल देने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा दिन गुजरेगा। नौकरी को लेकर परेशानी खत्म हो सकती है। वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। किसी अतिरिक्त आय के मिलने की पूर्ण ‌संभावना है साथ ही मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी के विषय में बोलने से बचें।

मीन राशि 

आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मन बहुत प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। प्रापर्टी को लेकर विवाद बढ़ सकता है। पर कार्यक्षेत्र में आप मेहनत से सफलता प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष को नौकरी मिल सकती है। यात्रा पर जाने के आसार हैं। बहुत समय बाद किसी मित्र से मुलाकात संभव है।

यह भी पढ़ें...Raksha Bandhan Rituals: राजस्थान की अनोखी परंपरा, जहां भाभी को बांधी जाती है राखी, जानिए इसकी खासियत

5379487