rajasthanone Logo
Aaj Ka Rashifal : आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। सेहत संबंधी, व्यापार और आर्थिक मामलों की जानकारी प्राप्त होगी। जानें 12 राशियों का हाल।

Today Horoscope : आज का दिन कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ग्रहों की स्थिति ऐसे बन रही है कि मिथुन, सिंह और तुला राशि के लोगों को खास लाभ मिल सकता है। कई लोगों को कामकाज, सेहत और रिश्तों के मामले में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल...

मेष राशि 

आज आपको सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपको अपने दुश्मनों से परेशानी हो सकती है। अपनी क्रोध पर काबू रखें और किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। 

वृषभ राशि 

स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी जिसके कारण भाग दौड़ की स्थिति बनी रहेगी। माता-पिता से सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में काम में मन नहीं लगेगा। किसी लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। 

मिथुन राशि 

पैसों से जुड़ा कोई काम आज आपकी सोच के मुताबिक पूरा हो सकता है। जो काम पहले अटका हुआ था, वो भी आज निपट सकता है। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। काम की जगह पर सभी के साथ तालमेल बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा।

कर्क राशि 

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। अपने प्रियजनों के साथ समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य के मामले में अपने ऊपर ध्यान दें। अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। 

सिंह राशि 

आज का दिन व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। हालांकि पैसों से जुड़े मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतना जरूरी रहेगा। दूसरों की राय का सम्मान करें और सहयोग करें।

कन्या राशि 

किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होने का अवसर मिलेगा। लेन देन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। छोटी सी भी लापरवाही आपके लिए भारी पड़ सकती है। 

तुला राशि 

आज कहीं दूर जाने का मौका मिल सकता है। किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खर्च में वृद्धि हो सकते इसलिए खर्चे पर नियंत्रण रखें। पत्नी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

वृश्चिक राशि 

किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले विचार विमर्श अवश्य करें। अन्यथा काम में बुरा परिणाम भी मिल सकता है। पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी। परिवार में हुए किसी पुराने कलह को सुलझाने की कोशिश करें। 

धनु राशि

व्यापार में आपको लाभ की प्राप्ति होगी। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए बेहतर समय साबित होगा उसमें भी आपको लाभ की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। नए वाहन खरीदने की योग बन रहे हैं। 

मकर राशि

किसी झगड़े में पड़ने से बचें। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। खर्चों में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी को लेकर घर में विवाद की स्थिति बन रही है। आज के दिन किसी विवाद में पड़ने से बचें।

कुंभ राशि

आज के दिन आपके लिए नई संभावना लेकर आया है। नए कार्य को शुरू करने के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा। आज के दिन किसी सामाजिक गतिविधि में भाग लें सकते हैं। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। 

मीन राशि 

आर्थिक स्थिति में सुधार होगी। ससुराल में किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन रही है। कोई भी नया काम शुरू करने की योजना आपके लिए सफल साबित होगी। कार्यस्थल पर पूरा सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें...Raksha Bandhan : राखी की थाली में रखें ये 5 चीजें, खुल जाएगा भाई की किस्मत का ताला

 

5379487