Rajasthan Crime News: अजमेर में विवाहिता ने अपने जेठ के बेटे पर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि रिश्ते में लगने वाले भतीजे ने उसके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने को लेकर धमकाया और कई बार जोर-जबरदस्ती भी की। वहीं, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
आरोपी ने कई बार की जोर-जबरदस्ती
पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसके पति के बड़े भाई का बेटा है। पति की गैर-मौजूदगी में आरोपी घर आने-जाने लगा था। इस दौरान उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। वहीं, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसके साथ कई बार जोर-जबरदस्ती की। लोकलाज और परिवार की बदनामी के डर से वह लंबे समय तक चुप रही। साथ ही पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि विरोध करने पर आरोपी उसे धमकाता था। इतना ही नहीं, उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर डराता था।
यह भी पढ़ें- Brick Attack Murder: बेटा सुबह होटल पहुंचा तो मां की मिली लहूलुहान लाश, ईंट से वार कर उतारा मौत के घाट
शिकायत पेश कर कार्रवाई की मांग
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा है और धमकियां दे रहा है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। आखिरकार उसने पुलिस अधिकारियों के समक्ष शिकायत पेश कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।







