rajasthanone Logo
Diwali Special: डायबिटीज के मरीज भी दिवाली पर खा मिठाई सकेंगे। घर पर बिना चीनी की ये 3 रेसिपी तैयार करें। जानें बनाने का तरीका।

Diwali Special: दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाई न बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस दिन लगभग हर घर में मिठाई बनाई और खाई जाती है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों को मिठाई खाने से पहले थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ती है। उन्हें मीठा खाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है और चाहकर भी मिठाई खाने से परहेज करना पड़ता है।

ऐसे में अगर आप भी इस बात को लेकर परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी मिठाइयों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप घर पर तैयार कर सकते हैं। इन मिठाइयों को बनाने में चीनी का इस्तेमाल नहीं होता है। इसके लिए आप घर में मौजूद ड्राई फ्रूट्स और अन्य सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं।

1. ड्राई फ्रूट्स की बर्फी

अगर आपके घर में बादाम और अखरोट मौजूद हैं, तो आप इनकी बर्फी बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले बादाम और अखरोट को पीस लें। अब एक पैन में थोड़ा सा घी डालें और इसमें पिसे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को एक प्लेट में निकालकर फैला दें। जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे मनचाहे आकार में काट लें।

2. नारियल की बर्फी

आप दिवाली के मौके पर नारियल की बर्फी भी बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले नारियल को कद्दूकस कर लें। अब एक पैन में कद्दूकस किया हुआ नारियल और दूध डालकर अच्छी तरह पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इसे एक प्लेट में निकालकर फैला दें। इसके बाद ठंडा होने के लिए रख दें। जब यह अच्छी तरह जम जाए, तो इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

3. बादाम के लड्डू

दिवाली के मौके पर बादाम के लड्डू भी बनाकर खाए जा सकते हैं। इसके लिए एक बर्तन में बादाम का पाउडर लें। इसमें थोड़ा सा दूध और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें। इस तरह बिना चीनी के स्वादिष्ट बादाम के लड्डू तैयार हो जाएंगे।

5379487