rajasthanone Logo
South Direction Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दक्षिण दिशा की और क्या रखना शुभ माना जाता है? यहां हम आपको तीन सबसे शुभ चीजों के बारे में बताएंगे जिससे आपके घर में सुख-समृद्धि और शांति आएगी।

Vastu Direction Tips for Home: नया घर खरीदने या निर्माण करने का जब भी समय आता है, तो लोग अक्सर उसकी दिशा के बारे में अच्छे से जानकारी लेते हैं। लोगों के मन में यह सवाल होता है कि कौन सी दिशा नए घर के लिए अच्छी होगी। वास्तु शास्त्र के हिसाब से हर दिशा की अपनी एक अलग ऊर्जा होती है। आमतौर पर लोग पूर्व या उत्तर दिशा की ओर गेट करके घर बनाने का ज्यादा सोचते हैं। लेकिन सही मायनों में दक्षिण पश्चिम की दिशा भी सही मानी जाती है। यह दिशा घर में ताकत, स्थिरता और शांति लाती है। हां, लेकिन इसकी प्लानिंग सही तरीके से की जानी चाहिए। अगर आप भी इस दिशा में घर बनाने के लिए सोच रहे हैं, तो वास्तु के नियमों का जानना बहुत जरूरी है। 

वास्तु शास्त्र की अच्छी तरह से समझा रख कर आप अपने घर में खुशहाली और समृद्धि ला सकते हैं। लोगों का मानना है कि नियमों का पालन करने से घर में शांति आती हैं और परेशानियां दूर होती हैं। इसलिए, हम आपको बताते हैं कि दक्षिण दिशा में क्या रखने से खुशियां बनी रहती हैं।

झाड़ू 

वास्तु शास्त्र के हिसाब से झाड़ू को हमेशा सही दिशा और सही जगह पर रखना जरूरी होता है। ज्योतिष शास्त्र में झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप मां कहा जाता है, इसीलिए इसका सम्मान करना चाहिए। गलती से भी इसे उत्तर पूर्व दिशा में न रखें, लेकिन इसे दक्षिण दिशा में रखते हैं, तो घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। घर में धन की वृद्धि होती है और पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़े भी खत्म होते हैं।

ये भी पढ़िए- Khatushyamji Temple: भक्तों को भजनलाल सरकार की खुशखबरी, 181KM लंबा एक्सप्रेसवे होगा तैयार, कम हों जाएगी दिल्ली-जयपुर की दूरी

जेड प्लांट

घर की दक्षिण दिशा की ओर स प्लांट का रखनाबेहद शुभ माना जाता है। यहां आर्थिक तौर पर घर में समृद्धि लाने का काम करता है। इसे हमेशा ड्राइंग रूम की दक्षिण पूर्व दिशा की ओर रखा जाना चाहिए। यह दिशा शुक्र की मानी जाती है इसीलिए इसे रखने से सुख समृद्धि आती है। ऐसा माना जाता है कि आप प्लांट घर की हवा को फिल्टर करने का काम भी करता है। 

फीनिक्स पक्षी की फोटो 

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार गरुड़ जो फीनिक्स के समान हैं, शक्ति, ताकत और नेगेटिव शक्तियों के खिलाफ सुरक्षा का प्रतीक करता है। घर की दक्षिण दिशा में फीनिक्स पक्षी का फोटो लगाना काफी शुभ माना गया है। यह फोटो घर में सुख समृद्धि और शांति लाने का काम करता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा के घर में एंट्री होती है। इसे आप अपने लिविंग रूम एरिया में भी रख सकते हैं। 

ये भी पढ़िए- Aaj Ka Rashifal: 15 नवंबर को इन राशियों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव, मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

5379487