rajasthanone Logo
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन शनिवार है और आज वृहस्पति कर्क राशि में रहेंगे। आपको बता दें कि आज कुछ राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव होने वाला है। तो आइए सभी 12 राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की स्थिति - बृहस्पति कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा कन्या राशि में। सूर्य और शुक्र तुला राशि में। बुध और मंगल वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहा है।

मेष - आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अभी भी अच्छी है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तुओं का दान करें।

वृषभ - पढ़ने-लिखने का अच्छा अवसर है। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति भी लगभग ठीक है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तुएँ पास रखें।

मिथुन - घरेलू कलह के संकेत हैं, लेकिन भूमि, भवन या वाहन प्राप्ति की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान अच्छी है। व्यापार अच्छा है। माँ काली की पूजा करना शुभ रहेगा।

कर्क - आपका साहस रंग लाएगा। आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम और संतान अच्छी है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तुएँ पास रखें।

सिंह - धन प्राप्ति होगी। पारिवारिक उन्नति संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या - सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव की पूजा करना शुभ रहेगा।

तुला - मन अशांत रहेगा। खर्चे अधिक रहेंगे। सिरदर्द और आँखों में दर्द बना रहेगा। प्रेम और संतान ठीक है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक - आय के लिए नए स्तोत्र रचे जाएँगे। पुराने स्तोत्रों से भी धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। हरी वस्तुओं का दान करें।

धनु - कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय। व्यावसायिक सफलता संभव है। पिता का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

मकर - भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी में उन्नति होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ - परिस्थितियाँ प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। कुछ परेशानी हो सकती है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन - जीवनसाथी का साथ अच्छा रहेगा। नौकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। भगवान गणेश की पूजा शुभ फलदायी रहेगी।

5379487