rajasthanone Logo
Snan Purnima 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  कल यानी 29 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा मनाई जाएगी।  आपको बता दें कि 150 साल बाद पूर्णिमा पर महा गजकेसरी योग और त्रिकोणीय योग का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है।

Snan Purnima 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  कल यानी 29 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा मनाई जाएगी।  आपको बता दें कि 150 साल बाद पूर्णिमा पर महा गजकेसरी योग और त्रिकोणीय योग का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। यह योग देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा के शुभ संयोग से बनेगा जो लंबे समय बाद विशेष प्रभाव के साथ सक्रिय हो रहा है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस पूर्णिमा पर बनने वाला दुर्लभ संयोग कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। तो आइए आज इस खबर में जानते हैं कि आखिर किन-किन राशियों के लिए महा गजकेसरी राजयोग शुभ रहने वाला है।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वाले जातकों के लिए पूर्णिमा बहुत ही शुभ परिणाम देने वाली मानी जा रही है। इस दौरान आपके लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति पकड़ सकता है। साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को लेकर सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।

मिथुन राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह समय करियर में आगे बढ़ने का अवसर लेकर आ सकता है। जो लोग नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं उन्हें अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। साथ ही साथ कारोबार में या व्यापार से संबंधित बड़े लोगों से सौदा मिलने की संभावना बन रहा है। इससे आपको लाभ में वृद्धि भी हो सकती है। साथ ही साथ मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। 

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय नई शुरुआत का संकेत दे सकती है। इस दौरान आपके नेतृत्व करने की क्षमता और भी ज्यादा मजबूत होगी। साथ ही साथ निवेश के मामले में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद भी सुलझ सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  Jyeshtha Purnima 2026: कल है ज्येष्ठ पूर्णिमा, जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

5379487