rajasthanone Logo
Shul Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जून का महीना ग्रह गोचर के लिहाजे से काफी शुभ रहने वाला है लेकिन 14 जून को एक शूल योग बनने जा रहा है। जो काफी अशुभ और कष्टकारी माना जा रहा है।

Shul Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जून का महीना ग्रह गोचर के लिहाजे से काफी शुभ रहने वाला है लेकिन 14 जून को एक शूल योग बनने जा रहा है। जो काफी अशुभ और कष्टकारी माना जा रहा है। शूल योग के नाम से ही पता चलता है कि इस योग से कार्यों में बाधाएं,  मानसिक तनाव और शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका है।

दृक पंचांग के अनुसार,  यह जो योग बनने वाला है 14 जून को 1 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और 15 जून की सुबह 8 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस दौरान 4 राशि के जातकों को ज्यादा से ज्यादा सावधान रहना होगा। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि आखिर कौन-कौन सी चार राशियां हैं जिन्हें सावधान रहना होगा।

इन राशियों को रहना होगा सावधान

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शूल योग के प्रभाव से मिथुन, धनु, कन्या और मकर राशि वाले जातकों को सावधान रहना होगा। इस दौरान चारों राशि के जातकों के मन में चिड़चिड़ापन आ सकता है। साथ ही साथ सहकर्मियों या फिर घर के करीबियों के साथ बहस हो सकता है। इस दौरान आपको किसी से बहस करने से बचना होगा। आपके बने हुए कार्य में रुकावट आ सकती है। आखिरी वक्त में आपका काम खराब हो सकता है। इसलिए आपको ज्यादा से ज्यादा सावधान रहना होगा। 

शूल योग के दौरान करें ये उपाय

जैसा की नाम से ही पता चल रहा है कि इसका असर ज्यादा से ज्यादा पड़ने वाला है। इस दौरान आपको वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखना होगा। अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। भगवान शिव की आराधना करना होगा। क्योंकि शूल का संबंध भगवान शिव से भी जोड़ा जाता है। इस दौरान ऊँ नम शिवाय मंत्र का जाप करना होगा और तो और शिव चालीसा का पाठ भी करना शुभ रहेगा।

यह भी पढ़ें- Adhik Maas Purnima: 2 दिन बाद अधिक मास की पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ संयोग,आर्थिक तंगी दूर करने के लिए करने होंगे ये उपाय

5379487