Adhik Maas Purnima: वैदिक पंचांग के अनुसार, दो दिन बाद यानी 31 मई 2026 को अधिक माह की पूर्णिमा तिथि पड़ रही है। इस दिन दुर्लभ और पवित्र संयोग भी बन रहा है। आपको बता दें कि इस दिन रवि योग और सद्विचार योग जैसे कई महत्वपूर्ण शुभ योग बन रहे हैं।
धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इन महासंयोगों में किए गए कुछ विशेष उपाय आपकी सोई हुई किस्मत को जगा सकती है और घर में पैसे को चुंबक की तरह खींचने का काम करते हैं। तो आज इस खबर में सबसे पहले जानेंगे कि पूर्णिमा का महत्व क्या है और इस दिन बनने वाले योग और चमत्कारी उपाय क्या है।
अधिक माह की पूर्णिमा तिथि का महत्व
वैदिक पंचांग के अनुसार, अधिक मास 3 साल में एक बार आता है, यह पूर्णिमा भगवान विष्णु का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। इस महीने में आने वाली पूर्णिमा तिथि पर लक्ष्मी-नारायण भगवान विष्णु की पूजा करने से सामान्य दिनों के मुकाबले कई गुना ज्यादा फल मिलता है। लेकिन यदि आपके घर में पैसा नहीं टिकता है या फिर फिजूल के खर्च होता है तो आपको इस दिन कुछ उपाय करने होंगे। यह उपाय करते हैं तो आप पर सीधे मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
अधिक मास की पूर्णिमा पर बनेगा ये शुभ योग
वैदिक पंचांग के अनुसार, 31 मई को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन रवि योग बन रहा है जो सभी प्रकार के दोषों को नष्ट करने में सफलता दिलाता है। इसके साथ ही इस दिन चंद्रमा और गुरु की शुभ स्थिति से कई अन्य लाभकारी योग भी बनेगा। इस शुभ योग में की गई पूजा-अर्चना मान-सम्मान में वृद्धि लाता है।
अधिक मास की पूर्णिमा पर करें ये उपाय
धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा के दिन मुख्य द्वार पर हल्दी और गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा करने से राहु दोष और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। इसके साथ ही इस दिन पीपल के पेड़ पर मीठा जल अर्पित करें और शाम के समय में पीपल के पेड़ के पास घी का एक दीपक जला दें। ऐसा करने से घर की आर्थिक तंगी दूर हो जाती हैं।
यदि आप बैंक-बैलेंस को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं तो घर में शाम के समय मंदिर में माता लक्ष्मी की पूजा करें और पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को 11 पीली कौड़ियां और मखाने का भोग लगाएं। इसके साथ ही कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। इससे आपका बैंक बैलेंस तेजी से बढ़ेगा।
यह भी पढे़ं- Guru Gochar 2026: 2 जून को गुरु बृहस्पति बनाएंगे हंस राजयोग, इन तीन राशियों की बदलेगी किस्मत









