Shani Jayanti 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार शनि जयंती शनिवार के दिन ही पड़ रहा है। और इस दिन केदार योग भी बन रहा है। ऐसे में जो भी जातक भूमि, प्रॉपर्टी और कृषि से संबंधित कार्य करना चाहते हैं वे कर सकते हैं क्योंकि उन्हें इस फिल्ड में जबरदस्त लाभ मिल सकता है।
शनि जयंती पर केदार योग का बनना सोने पर सुहागा हो सकता है। इस दौरान कुछ राशि के जातकों को कुछ विशेष लाभ मिलने वाला है। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि किन-किन राशियों पर शनि देव की विशेष कृपा बरसने वाली है।
सिंह राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय कारोबार में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। नया कारोबार करने के लिए भी यह समय बहुत ही ज्यादा अच्छा है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि जयंती शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको साढ़ेसाती से राहत मिल सकती है। यह समय आपको नए अवसर लेकर आ सकता है। सात ही साथ पुराने विवादों में कोर्ट-कचहरी से राहत मिल सकता है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय नई शुरुआत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने वाला रहेगा। इस दौरान आपको कई सारे मौके मिलेंगे। साथ ही साथ आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपका कार्य दोबारा गति पकड़ सकता है। परिवार और रिश्तों में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें- Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर होगा दैत्य गुरु व ग्रहों राजकुमार का गोचर, इन राशियों को मिलेगा पैसा ही पैसा










