Shani Jayanti 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 मई को शनि जयंती और शनैश्चरी अमावस्या दोनों मनाई जाएगी। आपको बता दें कि शनैश्चरी अमावस्या के ठीक 2 दिन पहले बुध और शुक्र का गोचर होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, 14 मई को शुक्र और 15 मई को बुध ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। इसका असर शनि जयंती पर भी पड़ेगा। यानी शनि जयंती शनि देव के साथ साथ कुछ जातकों पर शुक्र और बुध की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। तो ऐसे में जानेंगे कि किन-किन राशियों पर शुक्र और बुध की कृपा बरसने वाली है।
वृषभ राशि- ज्योतिषियों की मानें तो वृषभ राशि वाले जातकों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है। इस दौरान आपकी ही राशि में यानी शुक्र और बुध का मिलन हो रहा है। इस दौरान आपको धन-आकर्षण और करियर में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही साथ नई नौकरी, प्रमोशन और आर्थिक लाभ के भी योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह छुपे हुए लाभ लेकर आ सकता है। अचानक से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। या फिर विदेश से जुड़े अवसर और नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं।
कर्क राशि- शुक्र और बुध के राशि परिवर्तन से कर्क राशि वाले जातकों के आय में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। जो लोग नेटवर्किंग के माध्यम से पैसा कमाना चाहते हैं उनके लिए यह समय बहुत ही ज्यादा बेस्ट है। इस दौरान आपको दोस्तों का भी साथ मिलेगा। निवेश करते हैं तो आपको अच्छा रिटर्न भी मिल सकता है।
सिंह राशि- सिंह राशि वाले जातकों के लिए शनि जयंती बहुत ही शुभ और फलदायी माना जा रहा है। इस दौरान सिंह राशि वाले जातकों के करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। जो लोग ऑफिस में कार्य करते हैं उनको ऑफिस में उनकी मेहनत का पहचना मिलेगी। नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- Venus Transit 2026: दैत्य गुरु शुक्र करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत









