Nautapa Guru Gochar: सनातन धर्म में नौतपा का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। आपको बता दें कि साल के सबसे गर्म दिनों में से नौतपा का नौ दिन होता है। इस साल नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो गई है और 2 जून तक रहने वाला है। ऐसे में नौतपा के दौरान एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग भी बनने जा रहा है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नौतपा के अंतिम दिन देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। दृक पंचांग के अनुसार, यह परिवर्तन 2 जून को करीब 12 साल बाद कर्क राशि में गुरु का गोचर होने वाला है। नौतपा में देव गुरु बृहस्पति का गोचर बहुत ही बड़ा ज्योतिषीय कारण बताया जा रहा है। इस गोचर पर ज्योतिषियों का कहना है कि नौतपा में गुरु का राशि परिवर्तन तीन राशि वालों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। तो आइए उन तीन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही ज्यादा अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत दे रहा है। आपके जीवनशैली में सुधार हो सकता है। साथ ही साथ नई सुविधाएं आपको प्राप्त हो सकती है। धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम भी मिलने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु का गोचर नौकरी और करियर से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी पहले से बेहतर रहने वाली है। आपके इनकम के रास्ते खुल सकते हैं साथ ही साथ घर-परिवार में लोगों के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गुरु का गोचर तरक्की के नए रास्ते खोलने वाले हैं। इस दौरान आपके धन-धान्य में वृद्धि होने के संकेत भी मिल रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको सक्सेज मिलने की संभावना बहुत ज्यादा है। यदि आपके कार्य में किसी भी तरह की अड़चन आ रही है तो गुरु के गोचर के बाद बाधा खत्म हो सकती है। आपकी सेहत भी अच्छी रहने वाली है।
यह भी पढ़ें- Nautapa 2026: सूर्य देव की महीमा पाने के लिए 9 दिनों में न करें काम, नाराज हो जाएंगे भगवान










