Nautapa Ke Niyam: आज नौतपा का दूसरा दिन है और 2 जून तक नौतपा रहेगा। इस दौरान भगवान सूर्य देव का पूजन और अर्घ्य देने का विशेष महत्व बताया गया है। आपको बता दें कि इन 9 दिनों में कई तरह के उपाय बताए गए हैं और कई तरह की सावधानियां भी बताई गई है।
ज्योतिषियों के अनुसार, नौतपा के दौरान कुछ कामों को न करने की सलाह देते हैं। मान्यता है कि इस दौरान तामसिक चीजों के सेवन तो बिल्कुल दूर रहना चाहिए वरना भगवान सूर्य देव नाराज हो सकते हैं। ऐसे ही कई तरह की चीजें हैं जिन्हें करने के लिए मनाही होती है। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि कौन-कौन सी चीजें नौतपा के दौरान नहीं करना चाहिए।
नौतपा के दौरान भूलकर भी न करें ये
धार्मिकक मान्यताओं के अनुसार, पिता और बुजुर्गों का अपमान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि सूर्य देव को पिता का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में कभी भी अपने पिता और उनकी उम्र के लोगों, बड़े बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से कुंडली में सूर्य खराब हो जाता है और दोष बढ़ता है।
इसके साथ ही नौतपा के दौरान देर तक सोना भी नहीं चाहिए। सुबह उठकर जल्दी स्नान करें और उसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन वहीं आप इन निमयों का पालन नहीं करते हैं तो आपकी कुंडली में सूर्य दोष लग सकता है।
यह भी पढ़ें- Nautapa 2026: नौतपा के दौरान जरूर करें ये उपाय, घर में भर जाएगा पैसा










