Money Plant Vastu Tips: लोग अपने-अपने घरों में सजवाट के लिए कई तरह वस्तुएं, पेड़-पौधा और भी चीजें रखते हैं, लेकिन आपको बता दें घर में पौधे लगाना सिर्फ सजावट नहीं होती है बल्कि यह आपके घर की हालात को सुधार सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पौधे लगाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति लाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि पौधों का सही चयन किया जाए तो आपके घर की ऊर्जा पूरी तरह से बदल सकता है। ऐसे में आप घर में मनी प्लांट लगाते हैं तो आपके घर में पैसा, धन, दौलत और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होते रहेगा। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि घर में मनि प्लांट लगाने की सही दिशा क्या है और इसे लगाने से लाभ क्या-क्या मिलता है।
मनी प्लांट लगाने के वास्तु फायदे
धन में होता है वृद्धि
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मनी प्लांट लगाने से घर की सारी आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। क्योंकि मनी प्लांट का सीधा संबंध आर्थिक उन्नति से जोड़ा जाता है। यदि आप इसे घर या ऑफिस में लगाते हैं तो आय के स्रोत बढ़ने लगता है और धन संचय करने में मदद भी मिलता है।
घर में सकारात्मक ऊर्जा का होता है प्रवाह
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप घर में मनी प्लांट लगाते हैं तो इससे घर का वातावरण शांत और पॉजिटिव वाइब्स आने लगता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है, जिससे घर का जो माहौल होता है वह सुखद और शांत रहता है।
घर में मनी प्लांट रखने की क्या है सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मनी प्लांट लगाने की सबसे शुभ दिशा दक्षिण पूर्व मानी जाती है। मान्यता है कि यह जो दिशा है भगवान गणेश और शुक्र ग्रह से जुड़ी होती है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से धन और सुख बढ़ता है।
इसके साथ ही आप घर में मनी प्लांट पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं। मान्यता है कि पूर्व दिशा में मनी प्लांट रखने से सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है और तरक्की के योग बनते हैं।
यह भी पढ़ें- Adhik Maas 2026: आज से शुरू हो रहा है पुरुषोत्तम मास, जानें अगले 15 जून तक क्या करें









