Mars-Saturn Conjunction in Pisces: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि में इस समय कई ग्रह एक साथ मौजूद है। आपको बता दें कि 2 अप्रैल को ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं जहां पर पहले से ही कर्मफल दाता शनि देव विराजमान है। ऐसे में मीन राशि में ग्रहों का मिलन होना कर कई बात का संकेत देता है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह को अग्नि तत्व की राशि मानी जाती है वहीं, शनि देव को वायु तत्व की राशि मानी जाती है। मीन राशि में दोनों ग्रहों के संयोग से पावरफुल योग बन गया है। जिससे कई राशियों के जीवन पर असर देखने को मिल सकता है। तो आइए आज इस खबर में आज उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
इन राशियों को रहना होगा सावधान
मेष राशि (Aries): मेष राशि वालों के लिए यह योग बहुत ज्यादा परेशान कर सकता है। इस दौरान अचानक से खर्चे बढ़ सकते हैं। वाहन चलते समय खास कर सावधानी बरतनी होगी। वरना इस दौरान आपके साथ कुछ गलत हो सकता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें सीनियर से विवाद होने की संभावना है। इस दौरान आपको किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहना है
सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आपकी सेहत से सम्बन्धित कुछ परेशानियां हो सकती है। आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। वरना आप किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। जो लोग नौकरी या कारोबार कर रहे हैं उनके ऑफिस में सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इसलिए अपनी वाणी पर खास नियंत्रण रखना होगा।
कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा मुश्किल से भरा रहने वाला है। इस दौरान आपके साथ काम करने वाले सहकर्मी साथ छोड़ सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। आप अपने मन को शांत रखे, वरना मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पैसों के लेन देन में खासकर सावधानी बरतनी होगी। वरना आपको अच्छा खासा नुकसान हो सकता है।
मीन राशि (Pisces): वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि में ही शनि और मंगल की युति हुई है। इस दौरान आपको अपने आप पर कंट्रोल रखना होगा। वाद विवाद से दूरी बना कर रखना होगा। वरना यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र पर सहयोगी से मित्रता बना कर रखें वरना नुकसान हो सकता है। बॉस आपके कार्य को लेकर कुछ बोल सकते हैं जिससे आपका मन उदास हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Power Cut Update: अजमेर के इन इलाकों में आज रहेगी बिजली कटौती, जानें कब-कब बंद रहेगी सप्लाई










