Power Cut Update: अजमेर में बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखने का कार्यक्रम जारी किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आचज 21 से ज्यादा इलाकों में अलग-अलग समय पर लगभग 5 घंटे तक बिजली नहीं आएगी। आइए जानते हैं आज किन इलाकों में किस समय बिजली कटौती होगी।
दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
केवल AG DT प्रभावित रहेगा।
9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
डी3 क्षेत्र के कालबेलियों की धाणी, अजयसर गांव और आसपास के इलाके
सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
डी5 फीडर के अंतर्गत बी ब्लॉक, हाउसिंग बोर्ड, सरकारी औषधालय, सीएसएम के सामने, रिलायंस मार्ट के पीछे, बी ब्लॉक वाटर टैंक, सीएसएम पार्किंग के पास, श्री ज्वैलर्स के पास, सामुदायिक केंद्र, शिव मंदिर, विनायक कॉम्प्लेक्स, माकड़वाली रोड और आसपास के क्षेत्र
शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक
डी5 क्षेत्र में ही एवीवीएनएल कार्यालय के पीछे और पास के इलाके
सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
डी4 फीडर के तहत मंगला पटेल की ढाणी, मदन फौजी, रैदासो का बांस, रावत एकेडमी के पास और आसपास के क्षेत्र
यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज फिर मौसम का तांडव, राज्य के कुछ जिलों में बरसेंगे बादल
ऐसे में लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के मुताबिक अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।









