rajasthanone Logo
Ajmer News: अजमेर जिले के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। यहां पर नई डिजिटल व्यवस्था शुरु की जा रही है जिससे किसानों को QR कोड के माध्यम से खाद मिलेगा।

Ajmer News: अजमेर जिले में नई डिजिटल व्यवस्था शुरू की जा रही है। इस व्यवस्था के बाद से किसानों को खाद के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। अब सभी किसानों को घर बैठे QR कोड के माध्यम से सभी खादों की प्राप्ति हो जाएगी। बता दें कि, अजमेर जिले में किसानों को यूरिया, डीएपी सहित सब्सिडी प्राप्त खाद की उपलब्धता को पारदर्शी बनाने के लिए यह व्यवस्था शुरू की जा रही है। 

कैसे शुरू होगी खाद मिलने की प्रक्रिया

कृषि विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर संतोष कुमार तंवर ने बताया कि फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल्स (FFS) के माध्यम से अब खाद की बिक्री और वितरण की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आपको बता दें कि,  किसान अब मोबाइल एप से अपनी जरूरत के हिसाब से खाद की बुकिंग कर सकेंगे और बुकिंग के बाद क्यूआर कोड के माध्यम से विक्रेता से खाद प्राप्त कर सकेंगे।

निगरानी के साथ संबंधित क्षेत्र पता करने की सुविधा

इस नई व्यवस्था में खास बात ये है कि किसानों को खाद के लिए अब दुकानों पर चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। मोबाइल से खाद के बारे में उपलब्धता एवं बुकिंग की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।  साथ ही ये भी पता लगा सकेंगे कि आसपास के क्षेत्रों में खाद कहां-कहां उपलब्ध है। इसी के साथ एफएफएस व्यवस्था के माध्यम से खाद विक्रेताओं के स्टॉक की डिजिटल निगरानी भी की जाएगी। दुकानों पर खाद की उपलब्ध का स्टॉक और POS मशीन में दर्ज स्टॉक का मिलान सुनिश्चित किया जाएगा। इस जांच से स्टॉक की मात्रा के आंकड़े साफ तथा अनुदानित खाद के वितरण में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। 

प्रशिक्षण के साथ दिए निर्देश

इस व्यवस्था को लागू करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों के थोक एवं खुदरा खाद विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बुकिंग से लेकर वितरण तक कई तरह की चीजें शामिल की गई। जैसे- ऑनलाइन बुकिंग, क्यूआर कोड आधारित वितरण, स्टॉक प्रबंधन तथा POS मशीन से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। 

इसी के साथ कृषि की ओर से खाद विक्रेताओं को अनुदानित खाद के भौतिक स्टॉक का संबंधित कृषि पर्यवेक्षक से सत्यापन करवाते हुए POS मशीन में दर्ज स्टॉक से मिलान करने के निर्देश भी दिए गये।

यह भी पढ़ें- Anganwadi Toilet Construction: आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण की तैयारी, अजमेर के 109 केंद्रों को मिलेगा फायदा

5379487