rajasthanone Logo
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम विभाग का हर दिन मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानि 6 अप्रैल को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में दोपहर के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम विभाग का हर दिन मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानि 6 अप्रैल को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में दोपहर के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। नए विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में पुनः तेज आंधी जिसकी रफ्तार 40-50km/h और ज्यादा से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही ओलावृष्टि के भी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज जो विक्षोभ सक्रिय होने वाला है वह काफी प्रबल दिख रहा है। इस विक्षोभ से किसानों और आम जीवन को सतर्क रहने की जरूरत है।

कल इन क्षेत्रों में होगी तेज बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार, नया विक्षोभ कल यानी 7 अप्रैल को ज्यादा से ज्यादा सक्रिय रहेगा, यानि कल इस विक्षोभ का असर जोधपुर, अजमेर बीकानेर जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन, तेज बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। यहां तक कि कही कही ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। इस स्थिति में मौसम विभाग ने कहा है कि कही पर बिजली तो कही पर पेड़ उखड़ने जैसी स्थिति आ सकती है। यहां तक कि सड़कों पर पानी भरने जैसे हालात भी बन सकते हैं। ऐसे मै खुले में कम कर रहे मजदूर, किसानों और वाहन चालकों के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है 

9 अप्रैल तक अधिकांश जिलों में शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 8अप्रैल को राजस्थान के उतरी और पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है, जबकि शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत शुष्क रहने की उम्मीद जताई है। 9 अप्रैल से राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग की लगातार निगरानी मौसम के ऊपर बनी हुई है। यदि कोई नया विक्षोभ सक्रिय होता है तो उसकी जानकारी समय रहते दी जाएगी।

5379487