Sawan Pradosh Vrat 2025: सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त किए जाने के लिए कई किलो मीटर से कावड़ यात्रा ले जायी जा रही है। कई लोगों द्वारा महादेव को प्रसन्न किए जाने को लेकर सावन के व्रत रखे जा रहे हैं। सभी भक्तों के मन में केवल सावन बसा हुआ है, जिससे भक्तों के द्वारा हर वो उपाय किए जा रहे हैं। जिससे महादेव का आशीर्वाद प्राप्त हो और सदा के लिए उनकी कृपा मिले।
भौम प्रदोष व्रत की मान्यता
भौम प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, इस व्रत को लेकर भक्तों की अटूट आस्था जुड़ी हुई है। ये व्रत त्रयोदशी के मंगलवार को पड़ता है, जो कि इस बार 22 जुलाई को पड़ रहा है। इस व्रत के दिन मां पार्वती और महादेव की पूजा की जाती है। मंगलवार के दिन आने की वजह से इस व्रत को भौम प्रदोष से जानते हैं, क्योंकि भौम शब्द मंगल ग्रह को समर्पित है। इस दिन मां पार्वती, महादेव और हनुमान जी की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है। इस अगर आप इन उपायों को करते हैं, तो महादेव के साथ हनुमान जी की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी।
सुबह करें हनुमान चालिसा का पाठ
अगर आप भौम प्रदोष का व्रत रखते हैं। साथ ही आपको इस दिन भगवान शिव के साथ हनुमान जी की भी विशेष कृपा प्राप्त करनी है, तो हनुमान चालिसा का पाठ अवश्य करें। बता दें कि सुबह उठते ही अगर आप हनुमान चालिसा का पाठ करते हैं, तो आपके जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी। साथ इस दिन आपको महादेव औऱ हनुमान जी का भी आशीर्वाद मिलेगा।
गाय को गुड़ खिलाएं
हिंदू धर्म में गाय का विशेष महत्व है, जिसमें सभी देवी-देवताओं का वास होता है। वहीं बता दें कि अगर आप इस दिन जाकर गाय को गुड़ खिलाते हैं या फिर गौशाला में अपनी किसी भी प्रकार की सेवा प्रदान करें। इससे महादेव और हनुमान जी के साथ सभी देवी- देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
शुद्ध घी का दीपक जलाएं
अगर आप इस दिन शुद्ध घी का दीपक जलाते हैं, तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। सकारात्मक ऊर्जा की वजह से महादेव स्वयं आपके घर चलकर आएंगे और आप पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे।
इसे भी पढ़े:- Rajasthan Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर बनाए स्वादिष्ट पकवान, भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती हो जाएंगी प्रसन्न