Papamochani Ekadashi 2026 lucky zodiac signs: वैदिक पंचांग के अनुसार, कल यानी रविवार को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। आपको बता दें कि पापमोचनी एकादशी का व्रत 4 राशि वालों के लिए बहुत ही ज्यादा शुभ माना जा रहा है। इस दौरान इन 4 राशियों पर भगवान विष्णु का आशीर्वाद बना रहेगा। साथ ही साथ भगवान विष्णु की कृपा से नई नौकरी मिल सकती है, या फिर प्रमोशन के योग बन रहे है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए कल का दिन यानी पापमोचनी एकादशी का दिन बहुत ही शुभ और लाभदायक माना जा रहा है। इस दिन से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। साथ ही साथ निवेश से धन लाभ की भी संभावना है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको प्रोमशन मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए एकादशी का दिन बहुत ज्यादा लाभपूर्ण रहेगा। इस दिन जो लोग बिजनेस के लिए कोई डील करना चाहते हैं उनको अच्छी कोई डील मिल सकती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही ज्यादा बेहतर हो जाएगी।
कन्या राशि
पापमोचनी एकादशी के दिन कन्या राशि वालों को भगवान विष्णु की असीम कृपा बरसने वाली है। इस दौरान आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कार्य में सफलता भी मिलेगी। जिससे आपको खुशी मिलेगी। जो लोग विदेश में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें खुशखबरी मिल सकती है।
धनु राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनु राशि वालों के लिए कल का दिन फलदायी माना जा रहा है। भगवान विष्णु की कृपा से नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। जो लोग अविवाहित है उनके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
यह भी पढ़ें- Shani Ast 2026: अगले 40 दिनों तक परेशान रहेंगे इन राशि के लोग, शनि हो जाएंगे अस्त










