Shani Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को शाम 4 बजे न्याय और कर्मफल दाता शनि देव अपना नक्षत्र पद परिवर्तन करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि शनि देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे पद में गोचर करेंगे।
आपको बता दें कि इस दौरान शनि देव अस्त अवस्था में मीन राशि में उपस्थित रहेंगे। ऐसे में शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही साथ कुछ राशियों को धन कमाने का मौका भी मिल सकता है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बबुत ही ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी किस्मत अचानक बदल सकती है। साथ ही साथ आप पर शनि देव मेहरबान भी रहने वाले हैं। इस दौरान आपके स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी खत्म हो जाएंगी।
सिंह राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वालों की कुंडली में शनि अष्टम भाव में विराजमान रहेंगे। आपको बता दें कि अष्टम भाव को अचानक हानि, दुर्घटना और आयु से जुड़ा होता है। ऐसे में शनि के नक्षत्र परिर्वतन करने से नौकरी और बिजनेस में लाभ मिल सकता है।
धनु राशि
न्यायधीश शनि देव धनु राशि में चौथे अवस्था में विराजमान है ऐसे में इस दौरान धनु राशि वालों को कई क्षेत्रों से लाभ मिल सकता है। साथ ही साथ इस दौरान आपको व्यापार से जुड़ी समस्याएं हल हो सकती हैं। क्योंकि इस दौरान धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या भी चल रही है। इसलिए इस दौरान आपको मानसिक शारीरिक तनाव से राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- Grah Gochar March 2026: 15 मार्च को तीन ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, ये तीन राशि के लोग बन सकते हैं धनवान










