rajasthanone Logo
Storage Tips: आज हम आपके साथ केलों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए कुछ टिप्स शेयर करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

Storage Tips: केला एक ऐसा फल है जो बहुत आसानी से मिल जाता है। ज्यादातर घरों में केला हर दूसरे दिन लाए जाते हैं। वहीं केला बहुत जल्दी काला पड़ने लगता है तो वहीं केला बहुत जल्दी पकने लग जाता है। आपको बता दें कि पके हुए केले पर पहले काले धब्बे आते हैं फिर वह अंदर से गल जाता है। केला गलने के बाद एकदम काला रंग का हो जाता है। ऐसे में खाने में बहुत ही बेकार लगता है, क्योंकि यह खाने लायक नहीं रहता है। कई बार लोग जल्दी गल जाने के चक्कर में केले कम लाते हैं ताकि केले को रखना ना पड़े। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप केलों को हफ्तों तक रख सकते हैं और यह न ही खराब होंगे। तो चलिए जानते हैं केले को लंबे समय तक स्टोर करने के उपाय।

अपनाएं ये उपाय
- आप 6 केले तुरंत खाने लायक खरीदें और 6 थोड़े कच्चे खरीदें। ताकि वे 1-2 दिन में पकें। 
-कलों को जल्दी से खराब होने से बचाने के लिए केलों को गुच्छों से तोड़कर अलग-अलग करें। ऐसा करने से केले जल्दी नहीं पकेंगे।
- केलों के डंठलों को आप पॉलिथीन से लपेटकर रखें, क्योंकि डंठल से एथिलीन के गैस निकलती है, जिससे केले जल्दी पक जाते हैं।
- केलों के आप टोकरी में रखें और किसी दूसरे फल के साथ न रखें। सेब जैसे फल भी एथिलिन गैस छोड़ते हैं। ऐसे में केलों को दूसरे फल के साथ न रखें।
- केले को खराब होने से बचाने के लिए आप हैंगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह से आप केलों को कई दिन ताजा रख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Tanning Kaise Hataye: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें और टमाटर से दूर करें टैनिंग, मिलेंगे और भी कई फायदे
- आप विटामिन सी की टेबलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। विटामिन सी की गोली पानी में घोलकर उसमें केला भिगोकर रखे हैं। ऐसा करने से केले जल्दी खराब नहीं होंगे।
- केलों को गर्म जगह पर न रखें। केले को आप फ्रिज में भी रखने से बचें। ऐसा करने से केले का रंग काला पड़ जाता है। आप केलों को रूम 
टेम्परेचर में ढक कर भी रख सकते हैं। ऐसा करने से केले लंबे समय तक ताजे बने रहेंगे।

5379487