rajasthanone Logo
Jaipur Govind Dev Ji: गोविंद देव जी के मंदिर में इस सावन भक्तों के द्वारा महाकाल के महाभिषेक के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंगों का रुद्राभिषेक भी किया जा सकेगा।

Jaipur Govind Dev Ji: जयपुर के लोगों की आस्था का केंद्र गोविंद देव मंदिर में हर उत्सव को बेहतरीन ढंग से मनाया जाता है। जिसमें भक्तों के द्वारा गोविंद देव जी के सभी उत्सवों को मदमस्त होते हुए आनंद लिया जाता है। इसके साथ ही बता दें कि गोविंद देव जी में जो सभी त्योहारों में काफी भीड़ देखने को मिलती है।

वहीं भक्त अपने भक्ति में झूमते हुए नजर आते हैं। इस मंदिर को लेकर लोगों की अटूट आस्था जुड़ी हुई है। जिसकी वजह से श्रद्धालुओं की इस मंदिर में सामान्य दिनों पर भीड़ देखने को मिलती है। सुबह की मंगला आरती से लेकर शयन आरती तक भक्त दर्शन  के लिए मौजूद रहते हैं। 

महाभिषेक और द्वादश ज्योतिर्लिंगों का रुद्राभिषेक 

जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर को लेकर भक्तों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। इसके साथ ही आपको बता दें कि इस सावन में गोविंद देव जी के भक्तों के बड़े ही सौभाग्य की बात है कि इस बार इस मंदिर में भक्तों के द्वारा रविवार शाम को महाकाल का महाभिषेक किया जाएगा। इसके  साथ ही द्वादश ज्योतिर्लिंगों का भी रुद्राभिषेक भी किया जाएगा। जिसमें भक्त गोविंद देव जी के दर्शन के साथ महादेव का भी पूजन और अभिषेक कर सकेंगे। इस सावन में जयपुर के लोगों को गोविंद देव जी के मंदिर में महादेव के भी दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होंगे। 

उज्जैन महाकाल की तरह  होगी गोविंद देव मंदिर मे भस्म आरती 

1. रुद्राभिषेक व पंचकुंडीय शिव गायत्री महायज्ञ का निशुल्क आयोजन होगा।

2. सुबह 7 बजे से पार्थिव शिवलिंग पूजन किया जाएगा। 

3. इस मंदिर में भक्त महादेव का दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल, बूरा के साथ अभिषेक कर पाएंगे।

4. वहीं 8 से 10 बजे तक गोविंद देव मंदिर में महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 

5. शिव- शक्ति की झांकियों के बाद उज्जैन महाकाल की तर्ज पर भस्म आरती होगी। 

इसे भी पढ़े:- Jaipur Bhuteshwar Mahadev: सावन में भूतेश्वर महादेव का विशेष महत्व, जानें इस मंदिर में किस चीज से करें शिवलिंग का अभिषेक 

5379487