rajasthanone Logo
Jaipur Bhuteshwar Mahadev:  भूतेश्वर महादेव का मंदिर को लेकर लोगों आस्था है कि इस मंदिरे में जो भी भक्त सच्चे मन से महादेव के दर्शन करता है। उसकी सारी मनोकामनाए पूर्ण हो जाती है।

Jaipur Bhuteshwar Mahadev: आपने जयपुर में कई मंदिरों के दर्शन किए होंगे, जिनकी मान्यता और विशेषता को लेकर केवल राजस्थान में ही नहीं बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध है। इन मंदिरों को लेकर देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग दर्शन करने आते हैं। लोगों के दूर-दूर दर्शन के लिए आने का कारण ये है कि इन मंदिरों से उनकी आस्था जुड़ी हुई है। इसी आस्था की वजह से लोग इस मंदिर में आते हैं।

सावन में भूतेश्वर महादेव का विशेष महत्व

भूतेश्वर महादेव का मंदिर तक जाने का रास्ता बहुत कठिन है, बता दें कि लोग इस मंदिर में भूतेश्वर महादेव के दर्शन के लिए नाहरगढ़ के जंगलों से होते हुए इस मंदिर तक पहुंचते हैं। सावन के समय ही इस मंदिर का रास्ता और अधिक कठिनाइयों के भरा हो जाता है। 

इस समय में भूतेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए जाना सबसे मुश्किल होता है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए जंगल के रास्ते से होते हुए भक्त पहुंचते हैं। बता दें इस जंगल के रास्ते में कई जहरीले जीवों से भी सामना हो जाता है। ये रास्ता पूरी परीक्षाओ से भरा हुआ है। इतनी मुश्किल रास्ता होने के बावजूद भी सावन के महीने में इस मंदिर में भीड़ लगी रहती है। 

जानें किस चीज से करें महादेव का अभिषेक

जयपुर के भूतेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए जाने का सबसे अच्छा महीना सावन को ही माना जाता है। क्योंकि इस समय महादेव की कृपा भक्तों पर विशेष ध्यान रहता है। वहीं सावन के इस माह में जो भी व्रत रखकर सोमवार के दिन इस मंदिर में जाते हैं, तो उसका विशेष लाभ प्राप्त होता है।

इसके साथ ही आपको बेलपत्र के साथ शहद को भी अर्पित करें। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ महिलाओं को अपने पति की दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। वहीं पंचामृत का अभिषेक करते हैं, तो महादेव की विशेष कृपा आप पर बनती हैं। जिससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें:- Sawan Somwar Puja 2025: सावन में प्राप्त करें महादेव की कृपा, जानें पूरे महीने क्या करें और क्या न करें 

5379487