rajasthanone Logo
Chaitra Purnima 2026: आपको बता दें कि इस साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को लेकर कुछ उलझन है क्योंकि इस पूर्णिमा दो दिन तक रहने वाली है। ऐसे में शास्त्र के अनुसार, किस दिन पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा आइए इस खबर में जानते हैं।

Chaitra Purnima 2026: सनातन धर्म में चैत्र पूर्णिमा का दिन धार्मिक और अध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र और शुभ माना गया है। मान्यता है कि यह न केवल चैत्र माह के समापन का प्रतीक है, बल्कि इसी दिन बजरंग बली जी का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। आपको बता दें कि इस साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को लेकर कुछ उलझन है क्योंकि इस पूर्णिमा दो दिन तक रहने वाली है। ऐसे में शास्त्र के अनुसार, किस दिन पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा आइए इस खबर में जानते हैं।

कब है चैत्र पूर्णिमा

वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में पूर्णिमा तिथि की शुरुआत बुधवार यानी 1 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर होगी और इसकी समाप्ति अगले दिन यानी 2 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर होगी।

आखिर किस दिन रखें व्रत

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्रत और स्नान करने के लिए अलग-अलग दिनों का चयन किया जाता है। आपको बता दें कि जो लोग पूर्णिमा का व्रत रखना चाहते हैं उनके लिए सर्वश्रेष्ठ दिन 1 अप्रैल का है। आपको बता दें कि शास्त्रों में कहा गया है कि व्रत उसी दिन रखा जाता है जिस दिन शाम में चंद्रोदय के समय पूर्णिमा तिथि मौजूद होता है। ऐसे में 1 अप्रैल को शाम 6 बजकर 11 मिनट पर चंद्रमा उदय होंगे। इसलिए पूर्णिमा का व्रत 1 अप्रैल को ही रख सकते हैं।

फिर किस दिन करें स्नान

ज्योतिषियों के अनुसार, पूर्णिमा पर स्नान दान करने के लिए 2 अप्रैल का दिन शुभ है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करके दान किया जाता है। स्नान और दान के लिए उदया तिथि को प्रधानता दी जाती है। इसलिए 2 मार्च को आप स्नान कर सकते हैं और दान भी कर सकते हैं।

पूजा करने के लिए क्या रहेगा शुभ मुहूर्त और समय

वैदिक पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के लिए सुबह के 4 बजकर 38 मिनट से लेकर 5 बजकर 24 मिनट तक है। वहीं सत्यनारायण भगवान की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह के 6 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह के 9 बजकर 18 मिनट तक सकते हैं। लक्ष्मी जी की पूजा और चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए शुभ समय शाम को 6 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

यह भी पढ़ें- Trigrahi Yog: 2 अप्रैल से इन राशियों के जीवन में होने वाला है चमत्कार, मंगल करेंगे मीन राशि में प्रवेश

5379487