rajasthanone Logo
Aaj Ka Rashifal : आज ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आज रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। जानिए आज का राशिफल

Today Horoscope : आज का दिन आपके लिए नए अवसरों के साथ दस्तक दे रहा है। हर राशि पर ग्रहों के अलग-अलग असर देखने को मिलता है। जिससे सबके अनुभव अलग होंगे।आज का दिन कुछ राशियों के लिए खास साबित हो सकता है तो आज के दिन किसी को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से सामना करना पड़ सकता है तो किसी को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ेगा। आईए जानते हैं आज के 12 राशियों का हाल...

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ेगा। व्यापार में आपकी स्थिति सही रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर सीरियस रहकर नौकरी करने की जरूरत है। 

वृषभ राशि

आज के दिन आपकी रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई काम करने से पहले किसी की सलाह अवश्य लें। घर के वरिष्ठ सदस्य का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। 

मिथुन राशि 

बहुत दिन से रुका हुआ काम आज संपन्न होने वाला है। आपके मेहनत के कारण आज आपको सफलता मिलेगी। आज के दिन निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। 

कर्क राशि

नौकरी में आज के दिन आपको प्रमोशन मिल सकता है या फिर नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। व्यापार में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आपके खर्चे बढ़ेंगे इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। 

सिंह राशि

आज के दिन आपका कार्य स्थल चुनौती भरा रहने वाला है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मेहनत से आपको सफलता मिलेगी। 

कन्या राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आज दिन की शुरुआत किसी अच्छी आदत को अपनाकर करें जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समय रहते हुए अपने कार्य को निपट ले जिससे आपकी नौकरी में प्रमोशन के आसार हैं।

तुला राशि 

आज आपके व्यापार से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक रिश्ते आपके अच्छे होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। 

वृश्चिक राशि

सोमवार का दिन आपके लिए खुशी का नया संकेत लेकर आया है। काफी लंबे समय रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। आज व्यापार में वृद्धि होगी। 

धनु राशि

कार्य क्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन आपके पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आज के दिन किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 

मकर राशि 

आज के दिन धन लाभ के अवसर बन रहे हैं। किसी धार्मिक कार्य में जाने का मौका मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगी। किसी बड़े निर्णय को लेने से बचें। स्वास्थ्य की अनदेखी आज आपको नुकसान पहुंचा सकती है। 

कुंभ राशि

आज किस्मत आपका साथ देगी। समाज में आपकी छवि सुधरेगी और घर का माहौल भी प्यारभरा और सुकून देने वाला रहेगा। दूसरों से ज्यादा उम्मीदें ना रखें और अपने काम पर ही ध्यान दें।

मीन राशि 

आज व्यापार में पुराना रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। 

यह भी पढ़ें...Nag panchami: नाग पंचमी पर शिव की पूजा से खुलता है पापमुक्ति का द्वार, एक बार में मिट जाएंगे सात जन्मों के पाप

5379487